#AskSRK- अपनी अगली फिल्म से लेकर आमिर की फेवरिट फिल्मों तक, शाहरुख खान ने किये कई खुलासे
सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म को लेकर बेशक उनके फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन आज शाहरुख खान ने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल शाहरुख खान ने आज फिर से AskSrk चला रखा है और फैंस को उनके सवालों के जवाब ट्विटर पर दे रहे हैं। हैशटैग आस्क एसआरके कई बार देखा गया है और शाहरुख खान इस तरह से अपने फैंस से बातें करते नजर आते हैं।
इसके अलावा वो काफी बार मस्ती भरे सवालों के मस्ती भरे जवाब देते हैं। इस सेशल के दौरान लोग लगातार शाहरुख खान की अगली फिल्म के बारे में पूछ रहे हैं। एक फैन ने कहा था कि वो किसी करह का हिंट दें। इसके बाद शाहरुख खान ने जो लिखा वो काफी मजेदार था।

शाहरुख खान ने एक फैन के इस सवाल पर जवाब देते हुए लिखा है.. मेरी अगली फिल्म में ही स्टार रहूंगा। ये सीक्रेट किसी से ना बताना। इस तरह के कई मजेदार जवाब वो दे रहे हैं। फिलहाल आप भी देखिए शाहरुख खान अपने फैंस से किस तरह बातें करते नजर आ रहे हैं...

मजेदार जवाब
फैन ने पूछा है इस तस्वीर में आपकी उम्र कितनी है? शाहरुख खान ने कहा है कि ये.. डायनासोर के जमाने की तस्वीर है।

आमिर खान की पसंदीदा फिल्में
आमिर खान की पसंदीदा फिल्मों को लेकर बोले शाहरुख खान। उनका कहना है कि राख, कयामत से कयामक तक, दंगल, 3 इडियट्स और लगान उनको पसंद हैं।

अनाउंसमेंट कब करोगे
फैन ने पूछा की अनाउंसमेंट कब करोगे तो शाहरुख खान ने लिखा है कि.. अनाउंसमेंट को एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन में होते हैं।

मजाकिया अंदाज
शाहरुख खान ने अगली फिल्म का हिंट देते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा है.. अपनी हर फिल्म मैं ही स्टार हूं।

वीडियो भेज दूंगा
फैन ने कहा कि बाथरूम में इतना समय क्यों लगाते हो? शाहरुख खान ने जवाब दिया कि आपको वीडियो भेज दूंगा।

बिजनेसमैन फैन
एक फैन को चिढ़ाते हुए शाहरुख खान ने लिखा है कि.. आप को बिजनेसमैन फैन है। अगर ये किया तो वो चाहिए।

ऋचा चड्ढा का पोस्ट
मैने वो वीडियो देखा जिसमें आप और आपकी पत्नी होली में डांस कर रहे हैं। मैने सोचा हम अच्छे दोस्त हो सकते थे। हम दोनों को कॉलेज में साथ होना चाहिए। ये सवाल नहीं है, बस भावनाएं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











