रणवीर सिंह- आलिया भट्ट स्टारर करण जौहर की रोमांटिक फिल्म, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम का डेब्यू फाइनल
हाल ही में करण जौहर ने संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को लॉन्च करने की घोषणा की। वहीं, अब सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान से जुड़ी खबरें भी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, करण जौहर के निर्देशन में बन रही रोमांटिक फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट फाइनल माने जा रहे हैं। और इसी फिल्म से सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख सकते हैं।
बतौर हीरो नहीं, बल्कि इब्राहिम असिस्टेंट डाइरेक्टर के तौर पर फिल्म से जुड़ने वाले हैं। यदि सब कुछ प्लानिंग से चला तो ये फिल्म इस साल जून- जुलाई से फ्लोर पर आ जाएगी।

सूत्रों की मानें तो फिलहाल इब्राहिम को बतौर हीरो डेब्यू कराने की कोई प्लानिंग नहीं है। वह फिल्म से सिर्फ इसीलिए जुड़ना चाह रहे हैं क्योंकि फिल्ममेकिंग सीखना चाहते हैं। इब्राहिम अभी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं और फिलहाल यह फाइनल नहीं है कि वह अभिनय के क्षेत्र में कदम रखना चाहते हैं या कैमरे के पीछे ही रहना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











