..................... Shahrukh Khan never tweeted against Modi says fans - Hindi Filmibeat

शाहरुख हमेशा पॉलिटकली करेक्ट होते हैं, नरेंद्र मोदी वाली बात बकवास है

जी हां शाहरुख खान के फैंस का कुछ यही रिएक्शन था जब नरेंद्र मोदी की बेहतरीन जीत के बाद शाहरुख खान के ऊपर इल्जाम लगाया गया कि शाहरुख खान ने कुछ समय पहले कहा था कि नरेंद्र मोदी कभी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते अगर वो बने तो मैं ये देश छोड़ दूंगा। शाहरुख खान के फैंस का कहना है कि शाहरुख खान जिस मकाम पर हैं वहां पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है और वो कभी भी ऐसी कोई बात नहीं कहेंगे जिससे किसी को भी बुरा लगे। खासतौर पर राजनीती जिसमें कभी भी कुछ भी हो सकता है उससे जुड़ी बातों को लेकर तो शाहरुख हमेशा ही काफी एहतियात बरतते हैं।

जबसे ये खबरें आना शुरु हुईं तब शाहरुख खान ने खुद भी ट्विटर के जरिये इस बात को साफ किया कि उन्होंने इस तरह का कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है। शाहरुख खान के साथ ही उनके फैंस ने भी इस खबर को इतना ज्यादा हाइप मिलते देख सोशल नेटवर्किंग साइट पर आकर कहा है कि ये सब बकवास है। शाहरुख खान कभी ऐसा कुछ कह ही नहीं सकते। वो राजनीती की काफी अच्छी समझ रखते हैं और उन्हें किसी भी पॉलिटिकल लीडर को लेकर इस तरह की बातें करते कभी नहीं देखा या सुना गया है। ये सिर्फ शाहरुख खान का नाम लेकर बेकार के विवादों को खड़ा करने की साजिश है।

दिल्ली की प्रतिष्ठा जो कि एक कंपनी में बतौर मार्केटिंग हेड काम करती हैं का कहना है- शाहरुख खान का नाम लेकर अक्सर ही इस तरह की बेकार खबरें बना दी जाती हैं। इससे मीडिया को फायदा जो होता है। लोग इन खबरों को सुनते हैं और बाद में पता चलता है कि ये सब झूठी खबरें थीं।

अमित द्विवेदी जो कि बैंगलोर में रहते हैं शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं। उनका कहना है- कमाल आर खान ने बकवास की और शाहरुख खान को बदनाम किया जाने लगा। ये तो वाकई बड़ी ही अजीब बात है। शाहरुख खान जो कि इतने बड़े सुपरस्टार हैं जिन्होंने देश के लिए इतना कुछ किया है उन्हें लेकर इस तरह की खबरें बनाने से पहले दस बार सोचना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X