MODI EFFECT: तो 'रईस' शाहरूख पर भी चढ़ ही गया मोदी का रंग!
[बॉलीवुड समाचार] शाहरूख खान जितना भी राजनीति से दूर रहने की कोशिश करें, जितना भी स्वच्छ भारत अभियान के लिए झाड़ू ना उठाने की बात करें, लेकिन उन पर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रंग चढ़ ही गया। कुछ दिन गुजरात में गुज़ारने के बाद ऐसा ही होता है।
दरअसल, शाहरूख खान से मिलने पहुंचे भाजपा नेता सुनील देओधर और रईस के सेट पर उन्होंने शाहरूख को सम्मानित किया और एक किताब गिफ्ट की। इस किताब का नाम है MODI EFFECT! इतना ही नहीं दोनों ने उत्तर पूर्वी राज्यों के विकास के बारे में भी काफी देर तक बात की।
[BOX OFFICE: भिड़ेंगे अजय, शाहरूख, अक्षय, रणवीर, शाहिद!]
ये मीटिंग करीब डेढ़ घंटे तक चली और देवधर ने उन्हें उत्तर पूर्वी राज़्यों में चल रहे काम की पूरी जानकारी। वहीं अपना नया प्रोजेक्ट सपनों से अपनों तक की भी जानकारी दी। फिलहाल शाहरूख खान रईस की शूटिंग कर रहे हैं और इस फिल्म में वो एक गुजराती की भूमिका में हैं। अब देखना है कि क्या ये मोदी इफेक्ट उनके गुजराती छोकरो अवतार पर कोई असर डालता है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications













