PIC OF THE DAY: जब बिग बी के मेकअप मैन थे शाहरूख खान!
[PIC OF THE DAY] अब ऐसा नहीं है कि शाहरूख खान बिग बी के मेकअप मैन की पोस्ट पर थे। पर इस इंडस्ट्री में सीनियर और जूनियर के रिश्ते हमेशा से ही उतने सम्मानजनक हैं और जब दो सुपरस्टार्स उस रिश्ते को इतनी शिद्दत से निभाते दिखें तो काफी अच्छा लगता है। ये तस्वीर उसी पुराने बॉलीवुड के पिटारे से निकली है।
तस्वीर में सीनियर एक्टर अमिताभ बच्चन जूनियर एक्टर शाहरूख खान के साथ किसी सीन के लिए तैयारी कर रहे हैं। और जूनियर शाहरूख अपने सीनियर को बड़े ही अदब के साथ शॉट के लिए तैयार होते देख रहे हैं।
भले ही इसके लिए शाहरूख खान को बिग बी के लिए आईना लेकर कितनी ही देर खड़ा होना पड़े। ये तस्वीर भी हमारी तो फेवरिट लिस्ट में शामिल हो गई है। आप भी करिए शेयर। और ऐसी पुरानी यादें ताज़ा करने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com
PIC: बहू ऐश्वर्या को सलमान से मिलवाते अमिताभ बच्चन!


Click it and Unblock the Notifications



