गौरी बहुत सेक्सी थीं इसलिए दिल दे बैठा था: शाहरूख खान
शाहरूख ने शो में बताया कि वो जब 18 साल के थे और दिल्ली में रहते थे तो वो बेहद ही शर्मिले किस्म के लड़के थे। उन्होंने 18 साल तक कभी किसी लड़की के साथ अकेले में बातचीत नहीं की थी। बावजूद इसके वो आज किंग ऑफ रोमांस कहे जाते हैं क्योंकि शायद जो रोमांस वो अपनी जवानी में नहीं निकाल पाये वो अब अपनी फिल्मों में दिखाते हैं।
शाहरूख ने कहा कि उनकी और उनकी पत्नी गौरी की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के कारण हुई और गौरी की खूबसूरती के ही कारण वो उन्हें प्यार कर बैठे थे।
शाहरूख ने कहा कि गौरी मुझसे उम्र में चार साल छोटी थीं लेकिन वो गजब की खूबसूरत और सेक्सी थीं उनकी फिजिकली सुंदरता के ही कारण मैं उन पर मर मिटा था। शाहरूख ने यह भी बताया कि उनके पापा और मम्मी की भी लवस्टोरी काफी दिलचस्प है और उन्होंने वो बयां भी की। जिस पर अनुपम खेर ने कहा कि इस पर तो फिल्म बननी चाहिए।
देखें पूरा वीडियों: किस तरह से शाहरूख के मम्मी-पापा की शादी हुई...
शाहरूख ने यह भी बताया कि किसी ने सोचा नहीं था कि वो एक दिन सिनेस्टार बन जायेंगे। अपने पापा की बातों को याद करते हुए किंग खान ने कहा कि जो मेरे डैड मुझसे कहते थे, वो ही मैं आज अपने बच्चों से कहता हूं कि 'जो कुछ नहीं करते हैं वो कमाल करते हैं।'
अपने पिता को अपना आदर्श मानने वाले किंग खान ने कहा कि मेरा वजूद मेरे मां-बाप से ही हैं। मेरे पिता ने मुझे शायरी सिखाई और जीने की सलीखा बताया तो मेरी मां ने मुझे जीवन की सच्चाई और औरतों की इज्जत करनी सिखायी। शाहरूख ने कहा कि मैंने गरीबी देखी है, मेरी मां दाल को बढा़ने के लिए उसमें पानी मिला देती थीं इसलिए ही शायद आज मुझे पैसों की अहमियत पता है।
शाहरूख ने अनुपम खेर के साथ अपने जीवन के कुछ और अनकहे सच को बयां किया है जिसका प्रसारण अगले हफ्ते भी कलर्स पर रविवार को रात आठ बजे होगा इसलिए देखना ना भूलें कुछ पल जिंदगी के..अनुपम के साथ. क्योंकि कुछ भी हो सकता है। यह शो रिश्ते चैनल पर भी साढे दस बजे प्रसारित होगा रविवार को।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/HUWe4NrLuq0?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












