..................... Shahrukh Khan and Gauri Khan love affair and marriage - Hindi Filmibeat

जानिये शाहरुख-गौरी के लव अफेयर की दास्तान!

शाहरुख खान अगर बॉलीवुड के किंग खान हैं तो गौरी खान को भी क्वीन की उपाधी दी जाती है। शाहरुख और गौरी दोनों ही बॉलीवुड के एक ऐसे कपल हैं जिन्होंने साथ में अपनी जिंदगी के अच्छे बुरे सभी साल बिताए हैं। इनका प्यार आज भी लोगों के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है। शाहरुख और गौरी स्कूल के समय से एक दूसरे से प्यार करते थे और कई सालों के अफेयर के बाद दोनों ने अपने प्यार के बारे में अपने घरवालों को बताया। हालांकि पहले शाहरुख खान के मुस्लिम होने की वजह से गौरी के घरवालों ने मना कर दिया लेकिन बाद में उनके प्यार के आगे आखिरकार घरवालों को झुकना पड़ा और दोनों की शादी हो गयी।

हाल ही में 25 अक्टूबर को शाहरुख खान और गौरी खान की 22वीं मैरिज एनिवर्सरी थी और इस मौके पर हमने सोचा कि शाहरुख के फैन्स को उनकी लव स्टोरी से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताई जाएं जो शायद उन्हें ना पता हो। शाहरुख खान जब सिर्फ 19 साल के थे तब गौरी खान 14 साल की थीं। उसी वक्त शाहरुख ने पहली बार गौरी को देखा था और वो उनका लव एट फर्स्ट साइट था। शाहरुख ने जब गौरी से बात करने की कोशिश करनी चाही तो पहले तो गौरी ने मना कर दिया लेकिन किंग ऑफ रोमांस के यूनिक लव के आगे गौरी भी हार गयीं और दोनों का अफेयर शुरु हो गया।

गौरी के माता-पिता पहले तो इस शादी के लिए तैयार नहीं थे लेकिन बाद में दोनों के प्यार को देखते हुए गौरी के पेरेंट्स भी तैयार हो गये। इसी बीच जब शाहरुख और गौरी का अफेयर चल रहा था तो शाहरुख गौरी को लेकर इतना पसेसिव थे कि कई बार गौरी को काफी अजीब लगता था। इसलिए एक बार गौरी ने शाहरुख को बिना बताए अपने दोस्तों के साथ मुंबई आने का फैसला कर लिया। जब शाहरुख को पता चला तो उन्होने मुबई में आकर हर एक बीच पर गौरी को ढूंढ़ा क्योंकि उन्हें पता था कि गौरी को बीच बहुत पसंद है। उस दिन गौरी ने फैसला किया कि वो अपनी पूरी जिंदगी शाहरुख के साथ बिताना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X