प्रीती और कैटरीना संग शाहरुख का ऑनस्टेज रोमांस
मस्कट फेस्टिवल को ऑर्गेनाइज करने वाली कंपनी लाइट एंड शैडो एंटरप्राइजेज एलएलसी का कहना है कि ओमन्स का ये सबसे बड़ा लाइव कॉन्सर्ट काफी सफल रहा। खास तौर पर इस फेस्टिवल में शाहरुख खान के साथ कैटरीना कैफ और प्रीती जिंटा की परफॉर्मेंस ने चार चांद लगा दिये। अपनी परफॉर्मेंस के दौरान शाहरुख खान एक बहुत ही उंचे क्रेन के जरिए ऊपर से नीचे आए और फिर उन्होंने अपनी फिल्म डॉन के एक गाने पर परफॉर्म किया उसके बाद उन्होंने अपने कुछ बेहतरीन और हिट बॉलीवुड गानों पर परफॉर्म करने के बाद सभी स्टार्स के साथ एक खुली बस में चढ़कर कुछ सॉफ्ट टॉय ऑडियंस के बीच फेंके।
प्रीती जिंटा, अली ज़फर, अनुष्का मनचंदा और शामली खोलगड़े ने भी स्टेज पर बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। शाहरुख खान ने पहली बार कैटरीना कैफ के साथ मिलकर लाइव परफॉर्मेंस दी। दोनों की की बेहतरीन जोड़ी को देखकर हर कोई हैरान था। लोगों ने जी भर के इनकी परफॉर्मंस पर तालियां बजाईं और उसके बाद शाहरुख ने प्रीती संग कल हो ना हो, दिल से के कुछ बेहतरीन गानों पर परफॉर्मंस दी। शाहरुख और प्रीती की जोड़ी भी काफी हॉट लगी और लोगों को पसंद भी आई।


Click it and Unblock the Notifications
