सलमान-शाहरुख दोनों को मिला घंटा अवॉर्ड
बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्मों की लगातार सफलता को भुना रहे सलमान खान को घंटा अवॉर्ड मिला ये सुनकर शायद सलमान खान के फैन्स थोड़ा शॉक्ड हो गये होंगे लेकिन यही सच है। सलमान भले ही बॉक्स ऑफिस के टाइगर हों लेकिन उन्हें भी घंटा अवॉर्ड के लिए सम्मानित किया गया है और सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि शाहरुख खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। शाहरुख खान को भी घंटा अवॉर्ड से नवाज़ा गया है। भले ही शाहरुख और सलमान इस साल के अवॉर्ड फंक्शन्स में कोई अवॉर्ड ना जीत पाएं हों लेकिन घंटा अवॉर्ड में जरुर इन दोनों एक्टरों को शामिल किया गया है।
सलमान खान को फिल्म 'एक था टाइगर' और 'दबंग 2' के लिए सबसे खराब अभिनेता का अवॉर्ड दिया या है। इसके अलावा शाहरुख खान को उनकी फिल्म जब तक है जान में कैटरीना संग सबसे बेहूदा सीन के लिए घंटा अवॉर्ड दिया गया है। साथ ही सोनाक्षी सिन्हा को जोकर और राउडी राठौर में सबसे घटिया एक्टिंग के लिए भी घंटा अवॉर्ड दिया गया। सबसे घटिया फिल्म टाइटल अवॉर्ड के लिए अजय देवगन और सोनाक्षी सीन्हा की फिल्म सन ऑफ सरदार को चुना गया। इसके साथ ही हाउसफुल 2 साल के सबसे खराब सीक्वल के लिए पुरस्कृत किया गया। सबसे बेकार ब्रेक थ्रू अवॉर्ड के लिए जिस्म 2 की सन्नी लियोन को चुना गया।
ज्ञात हो कि घंटा अवॉर्ड की शुरुआत साल 2011 में हुई थी। पहली बार इस अवॉर्ड को फिल्म फेल के नाम से दिया गया था। इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान बॉलीवुड की फिल्मों पर व्यंग्य किया जाता है और उन्हें खराब फिल्मों के अवॉर्ड से नवाजा़ जाता है। इस फंक्शन के दौरान एक्टरों को भी उनकी फिल्मों में खराब परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड दिया जाता है। इस साल के इस अवॉर्ड फंक्शन में सलमान और शाहरुख दोनों एक साथ नॉमनेट हुए और दोनों को उनकी फिल्मों के लिए घंटा अवॉर्ड मिला।


Click it and Unblock the Notifications












