क्या शाहरूख फिर करेंगे कैटरीना संग रोमांस!
यश चोपड़ा की अंतिम निर्देशित फिल्म 'जब तक है जान' में एक साथ आने के बाद शाहरूख खान और कैटरीना कैफ एक बार फिर साथ दिखने के लिए तैयार हैं। जी हां, खबर है कि आदित्य चोपड़ा अपनी अगली फिल्म में इसी जोड़ी को फिर लेना चाहते हैं।
फिल्म जब तक है जान में पहली बार कैट और शाहरूख की जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करते देखा गया था। भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई, लेकिन इनकी जोड़ी को दर्शकों का बेजोड़ प्यार मिला। और तो और इस फिल्म के लिए शाहरूख ने अपने ''फिल्म में नो किस'' नियम को भी तोड़ दिया। फिल्म में शाहरूख-कैट के काफी रोमांटिक सीन्स थे।
माना जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा ने अपनी आगामी फिल्म की कहानी भी शाहरूख को बताई है। जिसके बाद शाहरूख की तरफ लगभग हामी मिल गई। आपको बता दें, कैटरीना भी बॉलीवुड की उन हीरोइनों में से एक हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के तीनों खान के साथ फिल्में की हैं। जबकि इस लिस्ट में काफी कम अभिनेत्रियां शामिल हो पाती हैं।
आदित्या चोपड़ा से पहले भी शाहरूख- कैटरीना की जोड़ी को रोहित शेट्टी अपनी फिल्म में लेने वाले थे, यहां तक की दोनों की तरफ से हां भी हो गई थी। लेकिन फिलहार, इस प्रोजेक्ट से संबंधित कोई जानकारी खबरों में नहीं है। लिहाजा, लगता है यश चोपड़ा के बाद अब आदित्य चोपड़ा ही बड़े पर्दे पर इस जोड़ी को दमदार तरीके से वापस लाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications












