अब खूबसूरत कैटरीना भी सजेंगी मैडम तुसाड में..

बेहद ही कम समय में अपने लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली कैटरीना कैफ के करियर में एक और उपलब्द्धि जुड़ गई है। अब कैटरीना कैफ भी पुतला आपको मैडम तुसाड में दिखायी देगा। देश दुनिया में मशहूर मैडम तुसाद म्यूजियम में अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, करीना कपूर, माधुरी दीक्षित,ऐश्वर्या राय जैसी बॉलीवुड हस्तियों के पुतले लगे हैं।

कैटरीना की ओर से कहा गया है कि म्यूजियम के अधिकारियों ने कैट के पुतले के लिए उनसे परमिशन मांगी थी जिस पर कैटरीना ने तुरंत हां कर दी। वैसे भी भला इतनी बड़े चांस को कोई कैसे मिस कर सकता है।

कैटरीना के सितारे इंन दिनों बुलंदी पर हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म बैंग-बैंग ने करोड़ों का बिजनेस कर लिया है। बूम जैसी फ्लॉप फिल्म से फिल्मी करियर शुरू करने वाली कैटरीना कैफ के बारे में किसी ने नहीं सोचा था कि वो एक दिन हिंदी सिनेमा की नंबर वन अभिनेत्री बन जायेंगी।

सलमान की एक्स प्रेमिका कैटरीना के बारे में लोगों का सोचना था कि बिंना हिंदी के वो एक दिन भी बॉलीवुड में नहीं चलेगीं लेकिन कैटरीना ने अपनी मेहनत से अपने सारे आलोचकों के मुंह पर तमाचा जड़ दिया। फिलहाल इन दिनों कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर के रोमांस की खबरों से बॉलीवुड की गलियां गुलजार हैं। खबर है कि दोनों जल्द शादी करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X