Trending- कैट-रणबीर का लिव इन रिलेशनशिप

कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर जितनी भी कोशिश कर लें मीडिया की नज़रों से अपने इस रिश्ते को छुपाकर रखने की या फिर छुप छुपकर मिलने की लेकिन कैमरों की नज़रों में किसी ना किसी तरह ये जोड़ी कैद हो ही जाती है। कुछ समय पहले ही कैटरीना व रणबीर के लिव इन रिलेशनशिप की खबरों ने काफी सुर्खियां बनाई थीं। खबरों के मुताबिक रणबीर ने अपने माता-पिता का घर छोड़कर नया घर तलाशा जिसमें वो कैटरीना के साथ लिव इन में रह सकें।

हालांकि उसके बाद इन खबरों पर रोक लग गयी। कई बार रणबीर व कैटरीना साथ में पार्टियों में आते जाते दिखे और इस बार रणबीर या कैटरीना ने कैमरों को हाथ दिखाकर रोकने की कोशिश भी नहीं की। बल्कि इस बार तो रणबीर कैमरों को देख आंख मारते दिखे। अब एक बार फिर से खबर है कि रणबीर और कैटरीना एक दूसरे के साथ रह रहे हैं। हालांकि इस खबर को लेकर किसी के पास कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं।

लेकिन आजकल रणबीर व कैटरीना एक दूसरे को लेकर जितना ज्यादा खुलकर बोल रहे हैं उसे देखकर तो यही लग रहा है कि शायद ये खबरें सच ही हैं और दोनों जल्द ही शादी की खबर भी दे सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X