Leaked PIC: एक बार फिर पानी में आग लगाएंगे शाहरूख- काजोल!
[बॉलीवुड न्यूज] रोहित शेट्टी की 'दिलवाले' फिलहाल सूर्खियों में हैं। जी हां फिल्म का एक रोमांटिक ट्रैक आइसलैंड में शूट किया जा रहा है, जहां शाहरूख खान और काजोल रोमांस करते दिखेंगे। किंग खान खुद भी इस गाने की जानकारी अपने फैंस को समय समय पर दे रहे हैं।
हाल ही में शूट की यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। जहां शाहरूख- काजोल गाने की शूटिंग करते दिख रहे हैं। लोकेशन बेहद रोमांटिक लग रहा है।
REVEALED: 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का सीक्वल होगा कुछ ऐसा!
बहरहाल, इस गाने को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। हो भी क्यों न.. आखिर इतने समय के बाद शाहरूख- काजोल की जोड़ी हमें स्क्रीन पर साथ दिखेगी। और शाहरूख खान की मानें तो काजोल हर गाने में एक जादू-सा भर देती है जिससे यह बिलकुल पिछले गाने की तरह लगने लगता है।
Opps.. सलमान की स्टूडेंट हैं शाहरूख की फैन.. No सलमान!
शाहरुख और काजोल जिस रोमांटिक गाने की शूटिंग कर रहे हैं, इसे फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। वहीं, शाहरूख ने हिंट दिया है कि गाने आखों या नैना जैसे शब्दों से मिलकर बना है। हम्मम.. फिलहाल इंतजार..
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications



