ROLE CHANGE: 'एक्शनवाले' शाहरूख - काजोल और 'दिलवाले' अजय
[बॉलीवुड समाचार] रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में शाहरूख खान और काजोल होंगे लेकिन कहानी में है ट्विस्ट। अब सोचिए कि रोहित शेट्टी की फिल्म में ट्विस्ट क्या होगा? उड़ती गाड़ियां और हाई-फाई स्टंट। इसकी शूटिंग लोकेशन होगी केपटाउन।
अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म में शाहरूख खान और काजोल के चार स्टंट सीन हैं। और चारों ही सीन एक्शन की पूरी डीटेल को ध्यान में रखकर शूट किये जाएंगे। हालांकि अभी इन सीन पर काम चल रहा है और इसकी शूटिंग जून के आस पास की जाएगी।
रोहित का अगला शेड्यूल गोवा में है और वो जल्द ही फिल्म की कास्ट के साथ वहां पहुंचने वाले हैं। वहीं उनकी पूरी टीम इस बात से बहुत एक्साइटेड है कि वो एक काफी लंबे शेड्यूल के लिए फॉरेन लोकेशन पर शूट करेंगे।
ALSO READ: ये है कभी खुशी कभी ग़म पार्ट 2 की कहानी
वहीं फिल्म में अजय देवगन अपनी एक्शन इमेज को भूलकर शायद एक रोमांटिक रोल में दिखने वाले हैं। हालांकि इस बात की अभी किसी ने पुष्टि नहीं की है पर ये रोल की उलटफेर देखने में मज़ेदार होगी। एक्शन हीरो अजय दिलवाले और दिल से रोमांटिक शाहरूख काजोल एक्शनवाले। वैसे खबर ये भी है कि अजय देवगन शाहरूख से पहले ही दिखा देंगे 'दिलवाले' की झलक!


Click it and Unblock the Notifications
















