Jawan: एक साथ नौ हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही है शाहरुख खान की 'जवान', धमाके के लिए तैयार मेकर्स!

Jawaan: शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म जवान (Jawaan)आज सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म से दुनिया भर में इतिहास रचने के लिए मेकर्स पूरी तैयारी कर चुके हैं। जवान की रिलीज से पहले कई तरह की रिपोर्ट सामने आई जिससे साफ हो गया है कि इस बार शाहरुख खान (Shahrukh Khan)धमाका करके फैंस को खुश करेंगे। रिपोर्ट के हिसाब से देखा जाए तो एक साथ नौ हजार से भी ज्यादा स्क्रीन्स पर फिल्म रिलीज होने जा रही हैं।
शाहरुख खान की फिल्म जवान-
देश और विदेश में 6 सितंबर को जो कुछ सिनेमाघरों में होगा, वह एक नया इतिहास जरूर बनेगा, ऐसा मानने वालों की तादाद लाखों में पहुंच चुकी है। 13 लाख 14 हजार 508 लोग अब तक इस फिल्म की टिकटें एडवांस में खरीद चुके हैं।
फिल्म की एडवांस बुकिंग में हुई कमाई का 35 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है और जिस बड़ी तादाद में ये फिल्म दिखाने क लिए सिनेमाघरों ने बुकिंग की है, वह भी अपने आप मे एक नया रिकॉर्ड बन गया है।
नौ हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होगा जवान-
करीब 350 करोड़ रुपये के बजट से बनी फिल्म 'जवान' ने देश विदेश को मिलाकर करीब नौ हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म को भारत में पांच हजार और विदेश में चार हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को लेकर इस फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।
फिल्म की जिस रफ्तार से एडवांस बुकिंग हुई है, उसके चलते ये फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये की अंतर्राष्ट्रीय कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है। हिंदी, तमिल और तेलुगू संस्करणों को मिलाकर इसके अब 13.14 लाख टिकट बुक चुके हैं। फिल्म 'जवान' के सिर्फ हिंदी संस्करण की एडवांस बुकिंग में अब तक करीब 11, 21, 208 टिकटें बिक चुकी हैं।
उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 'जवान' रिलीज के पहले दिन ही शाहरुख की पिछली फिल्म 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ देगी। ट्रेड विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे हैं कि फिल्म 'जवान' रिलीज के पहले दिन करीब 100 करोड़ रुपये कमा सकती है। खैर अब देखना होगा कि आगे क्या होता है।


Click it and Unblock the Notifications

