Jawan Movie Live: शाहरुख की 'जवान' देख फैंस हुए खुश, ओपनिंग के साथ फिल्म बनाएगी रिकॉर्ड!

Jawan Movie Live

Jawan Movie Live: वर्तमान समय में हर तरफ मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' (Jawan)को लेकर ही हर तरफ चर्चा हो रही हैं। सिनेमाजगत के सुपरस्टार शाहरुख खान, नयनतारा, दीपिका पादुकोण और विजय सेतुपति सभी एक साथ फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर वुर्जखलीफा पर रिलीज हुआ था। ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस को फिल्म रिलीज का इंतजार है। हर तरफ फिल्म (Jawan) को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।

साउथ के फेमस निर्देशक एटली द्वारा निर्देशित फिल्म 'जवान' को लेकर हर तरफ शोर है कि फिल्म पिछले सारे बॉक्सऑफिस के रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकलेगी। फिल्म कमाई के मामले में इतिहास रचेगी। सूत्रों की मानें तो शाहरुख खान (Shahrukh khan)की फिल्म 'जवान' की एडवांस बुकिंग भी काफी शानदार रही हैं औऱ अभी तक एडवांस बुकिंग में 'जवान' ने सनी देओल की सुपरहिट फिल्म 'गदर 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

खैर अब देखना होगा कि 'जवान' बड़े पर्दे पर रिलीज के साथ क्या कमाल दिखाती है। जैसे जैसे समय बिताता जा रहा है फैंस के दिलों की धड़कन तेज होती जा रही हैं। कुछ दी घटों में सबके किंग खान यानी शाहरुख खान के नए नए चेहरों वाली फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएंगी। जवान ने जुड़ी सभी अपडेट को जानने के पढ़ते रहिए (Filmibeat hindi)फिल्मीबीट हिंदी....

LIVE Feed
  • Sep 7, 2023 8:44 PM

    'जवान' की दीवानगी हुई हद से पार, सड़कों और चौराहों पर पट्टियां बांधे घूम रहे हैं लोग

    फैंस और सिनेमा दर्शकों के बीच शाहरुख खान की फिल्म जवान का अच्छा-खासा क्रेज भी देखने को मिल रहा है। बहुत जगहों पर लोगों के सिर जवान का क्रेज हद से पार हो गया है। जिसका ताजा उदाहरण इन दिनों वायरल हो रहा एक वीडियो है। जिसमें शाहरुख खान के सभी फैंस सिर और मुंह पर पट्टी बांधे सड़कों और चौराहों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं।

  • Sep 7, 2023 7:25 PM

    'जवान' बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म

    शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन ही बॉलीवुड की सारी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो जवान ने ओपनिंग डे पर करीब 120 करोड़ का कलेक्शन किया है।

  • Sep 7, 2023 6:18 PM

    जवान के रिलीज होते ही शाहरुख खान ने फैंस के नाम लिखा खास ट्वीट

    शाहरुख खान की फिल्म जवान सिनेमाघरों में आ चुकी है और तहलका मचा रही है। शाहरुख ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वह बॉलीवुड के किंग हैं। 'जवान' को मिल रहे बेहतरीन रिस्पॉस को लेकर शाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है।

  • Sep 7, 2023 5:06 PM

    JawanMorning Occupancy: शाहरुख खान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर शुरुआत

    ओपनिंग डे पर यानि की गुरुवार की सुबह को शाहरुख खान स्टारर फिल्म जवान ने 58-62 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दिखाई है, जो कि जबरदस्त है। जवान के शाम के शो और बेहतर होने वाले हैं। बता दें, एडवांस बुकिंग से ही ओपनिंग डे पर फिल्म ने 36 करोड़ तक की कमाई कर ली है। वहीं टिकट खिड़की पर भीड़ देखकर इसकी जबरदस्त ओपनिंग का अंदाजा लगाया जा सकता है। कई जगहों पर फिल्म हाउसफुल चल रही है।

  • Sep 7, 2023 4:44 PM

    'जवान' का भूत अभी उतरा ही नहीं कि फैंस को मिली एक और खुशखबरी! मिला 'जवान 2' का ये हिंट

    Jawan 2 Update: शाहरुख खान के फैंस उनकी फिल्म 'जवान' के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ और एटली निर्देशित फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म ने फैंस के बीच बड़े पैमाने पर उत्साह पैदा किया और खचाखच भरे सिनेमाघरों में 'जिंदा बंदा' पर दिल खोलकर नाचते दर्शकों के वीडियो देखे जा रहे हैं।

    'जवान' का भूत अभी उतरा ही नहीं कि फैंस को मिली एक और खुशखबरी! मिला 'जवान 2' का ये हिंट
  • Sep 7, 2023 3:54 PM

    Jawan के डायरेक्टर ने बीवी Krishna Priya के साथ देखा फिल्म का फर्स्ट शो

    शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म 'जवान' आखिरकार आज 7 सितंबर को देशभर में रिलीज हो चुकी है। फैंस फिल्म को देखने जा रहे हैं और फैंस के साथ साथ सेलेब्स भी इस फिल्म को देखने से पीछे नहीं हट रहे हैं। वहीं जवान के फिल्ममेकर एटली ने भी फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो अपनी पत्नी प्रिया संग देख डाला है।

  • Sep 7, 2023 3:19 PM

    एजाज खान को आई 'जवान' के सेट पर किंग खान संग बिताए पलों की याद

    शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म 'जवान' आज यानी 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। साउथ के जाने-माने निर्देशक एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि ओपनिंग डे पर 'जवान' कमाई के मामले में कई बड़े फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। शाहरुख की इस फिल्म में 'बिग बॉस' फेम एजाज खान सहायक भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस बीच एक्टर ने एक साक्षात्कार के दौरान सेट पर टीम के साथ शाहरुख के व्यवहार को लेकर बात की है और बताया कि शाहरुख खान हर इंसान को सम्मान और प्यार देते हैं। वह हमेशा ही सबके अच्छा व्यवहार करते हैं। इसी वजह से उनसे सभी प्यार करते हैं।

    एजाज खान को आई 'जवान' के सेट पर किंग खान संग बिताए पलों की याद
  • Sep 7, 2023 2:59 PM

    सुपरहिट फिल्म जवान के गाने पर पुलिस ऑफिसर के किए किलर मूव्स

    आज शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज हुई है और जब से रिलीज हुई है वो धमाका कर रही है। इसके बाद से लगातार कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन इस वक्त जो वीडियो एक पुलिसवाले का वायरल हो रहा है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल इस पुलिसमैन का नाम अमोल कांबले है और वो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अमोल का जो वीडियो वायरल हो रहा हैं उसमें वो जवान एक गाने 'चलेया' पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होने लिखा, ''कुछ ट्रेंड सेटिंग कदमों के साथ सुर्खियों में आना!''

  • Sep 7, 2023 2:16 PM

    जवान देखने के लिए फैन ने लिया शाहरुख खान का लुक, वीडियो वायरल

    फैंस के बीच जवान का अलग ही क्रेज है, हर कोई शाहरुख खान की फिल्म देखने पहुंच रहा है और फिल्म देखकर कर खुश होकर सिनेमाघर से बाहर निकल रहा है। ऐसे में किंग खान के फैंस अलग अलग तरीके से अपने पसंदीदा एक्टर के लिए कुछ ना कुछ करके उनको खास तोहफा दे रहे हैं। इसी बीच एक शाहरुख खान ने फैन ने ऐसा लुक लिया जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

  • Sep 7, 2023 1:39 PM

    'जवान' ने स्वाहा कर दिए सभी रिकॉर्ड्स, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की फिल्म ने जड़ा शतक

    Jawan Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने धमाल मचा दिया है। इस फिल्म को देखने के बाद लोगों को यह अंदाजा हो गया है कि आखिर क्यों शाहरुख खान को बॉलीवुड का बेताज बादशाह कहा जाता है और जिस हिसाब से यह फिल्म कमाई कर रही है, उसे देखकर तो हर किसी के होश ही उड़ गए हैं।

    'जवान' ने स्वाहा कर दिए सभी रिकॉर्ड्स, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की फिल्म ने जड़ा शतक
  • Sep 7, 2023 12:43 PM

    जवान में दीपिका पादुकोण का कैमियों प्रशसंको को आया पसंद

    शाहरुख खान की फिल्म जवान सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म देखने वाले लगातार सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी में कुछ दर्शकों ने दीपिका पादुकोण के कैमियों को लेकर बात की हैं औऱ उनकी जमकर तारीफ करते हुआ कहा है कि उनसे अच्छा कोई दूसरा इस फिल्म में इस कैमियों किरदार को निभा सकता था।

    जवान में दीपिका पादुकोण का कैमियों प्रशसंको को आया पसंद
  • Sep 7, 2023 12:36 PM

    अपनी कसम दे देकर जवान देखने के लिए फैंस को थिएटर बुला रहे है शाहरुख खान

    जवान ने सुबह से ही थिएटर्स में बवाल मचाया हुआ है और एक से बढ़कर एक वीडियो और फैंस के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। इसके बाद भी शाहरुख खान ने फैंस को कुछ ऐसा कहा है जो कि काफी मजेदार है। उन्होने एक पोस्ट करते हुए फैंस को कसम दी है और परिवार के साथ थिएटर जाने की बात कही है। शाहरुख खान ने जिस हक से लोगों से कहा है वो काफी अच्छा है और ऐसा लगता है कि वो अपने किसी करीबी या परिवार से ये बात कह रहे हैं।

  • Sep 7, 2023 11:45 AM

    फैंस ने 'जवान' को लेकर दिया रिव्यू, थिएटर के बाहर काटा बवाल

    शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान ने बवाल काट दिया है। फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाले शाहरुख खान को लेकर फैंस थिएटर के बाहर जमकर मस्ती कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडिया सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से किंग खान के फैंस उनको लेकर और उनकी फिल्म जवान को लेकर उत्साह जाहिर कर रहे हैं।

  • Sep 7, 2023 10:59 AM

    शाहरुख खान के डायलॉग ने काटा गदर, हर किसी के जुबान पर बाप-बेटा

    Dialogues: शाहरुख खान फिल्म ‘जवान’ के साथ 7 सितंबर को जन्माष्टमी के मौके पर सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। गुरुवार को मेकर्स ने ‘जवान’ का ट्रेलर रिलीज किया था तब से ही फिल्म के डायलॉग काफी पॉपुलर हो रहे हैं। इस शानदार डायलॉग "चाहिए तो आलिया भट्ट " से लेकर "बेटे को हाथ लगाने से पहले, बाप से बात कर" तक सभी डायलॉग दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं।

    शाहरुख खान के डायलॉग ने काटा गदर, हर किसी के जुबान पर बाप-बेटा
  • Sep 7, 2023 10:33 AM

    किंग खान की फिल्म जवान के पोस्टर की फैंस ने की पूजा और बजाया ढोल

    Jawan poster: शाहरुख खान की फिल्म जवान का क्रेज तो लोगों के बीच जमकर देखने को मिल रहा है। फैंस ने जवान के पोस्टर की पूजा की और जमकर ढोल नगाड़े पर डांस किया। ऐसा लग रहा है कि जैसे कि शाहरुख खान ने फैंस का दिल जीता लिया है और उनके भगवान बन गए हैं। जाहिर है कि फिल्म को लेकर बहुत दिन पहले ही सबके बीच उत्साह देखने को मिल रहा था।

  • Sep 7, 2023 9:52 AM

    शाहरुख की फिल्म जवान की स्क्रीनिंग में पहुंच बॉलीवुड के कई सितारें

    Jawan: बुधवार की शाम फिल्म ‘जवान’ का एक खास प्रिव्यू शो शाहरुख खान ने अपने करीबी चाहने वालों के लिए यहां मुंबई में रखा। इस शो में सुहाना खान, ऋतिक रोशन, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, सिद्धार्थ आनंद, कैटरीना कैफ, मुकेश छाबड़ा और भूषण कुमार आदि को शामिल होते देखा गया। शाहरुख के करीबी दोस्त करण जौहर इस शो में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वह अपनी अगली फिल्म ‘किल’ के विदेश में हो रही पहली स्क्रीनिंग के लिए विदेश के लिए रवाना हो चुके हैं।

  • Sep 7, 2023 8:50 AM

    शाहरुख खान की 'जवान' को लेकर बांग्लादेश में हुआ विरोध प्रदर्शन

    बांग्लादेश में बॉलीवुड फिल्म 'जवान' की रिलीज से स्थानीय फिल्म इंडस्ट्री में बहस छिड़ गई है। आलोचकों का सवाल है कि SAFTA समझौते के तहत खराब प्रदर्शन करने वाली स्थानीय फिल्मों को हाई बजट वाली बॉलीवुड फिल्मों से क्यों बदला जा रहा है। उनका कहना है कि हम अपने देश की फिल्मों को स्थगित कर के विदेशी फिल्मों को अपने सिनेमाघरों में क्यों रिलीज कर रहे हैं। ऐसे तो बांग्लादेश सिनेमा इंडस्ट्री पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। अब ऐसे में ‘जवान’ के साथ दो बांग्लादेशी फिल्में शेड्यूल की गई थीं, जिसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

    शाहरुख खान की 'जवान' को लेकर बांग्लादेश में हुआ विरोध प्रदर्शन
  • Sep 7, 2023 8:31 AM

    जवान फिल्म देखने के बाद फैंस ने मनाया जश्न, वीडियो हुआ वायरल

    Video Viral: शाहरुख खान और विजय सेतुपति की फिल्म जवान देखने के बाद फैंस की बीच अलग ही खुशी का माहौल है। लोग फिल्म को देखने के बाद जमकर जश्न मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं।

  • Sep 7, 2023 7:56 AM

    शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म देखकर खुश हुए दर्शक, सोशल मीडिया पर दिया रिव्यू

    आज जन्माष्टमी के मौके पर हिंदी सिनेमा जगत के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) सिनेमाघरों पर रिलीज हुई हैं। इस फिल्म के साथ पहली बार बड़े पर्दे शाहरुख और नयनतारा की जोड़ी दर्शकों को देखने मिली, साथ ही अभिनेता विजय सेतुपति ने भी स्क्रीन पर अपना जलवा शाहरुख और नयनतारा के साथ दिखाया। फिल्म रिलीज के बाद ट्विटर पर रिव्यू सामने आ गया है। फैंस फिल्म देखकर खुशी से थिएटर में नचने लगे हैं, और फिल्म को ब्लॉकबस्टर का खिताब दे दिया है।

  • Sep 7, 2023 7:18 AM

    हैशटैग बायकॉट का नहीं हुआ शाहरुख-नयनतारा की फिल्म जवान पर कोई असर

    Jawan: फिल्म के विरोध में बुधवार सुबह शुरू हुआ हैशटैग बायकॉट जवान दोपहर बाद तक भी सोशल मीडिया पर नहीं टिक पाया। जाहिर है कुछ विरोधियों ने कई बार जवान को लेकर बॉयकॉट चलाना शुरु किया परंतु फिल्म पर इसका कोई असर नहीं हुआ। फिल्म के चाहनों वाली संख्या लाखो और करोड़ो में हैं इसीलिए फिल्म बड़े धमाके के साथ फिल्म रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।

    हैशटैग बायकॉट का नहीं हुआ शाहरुख-नयनतारा की फिल्म जवान पर कोई असर
  • Sep 7, 2023 6:20 AM

    बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र बॉलीवुड सुपरस्टार बनेंगे शाहरुख खान!

    Shahrukh Khan: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में दस्तक देने से महज कुछ घंटों की दूरी पर है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही, एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म के मौजूदा क्रेज को देखते हुए ट्रेड पंडितों का मानना है कि 'जवान' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग लेगी। खास बात है कि यदि जवान भी बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेती है.. तो शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र बॉलीवुड सुपरस्टार होंगे। इससे पहले पठान ने 545 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, जवान से भी ऐसे ही कलेक्शन की उम्मीदें हैं।

    बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र बॉलीवुड सुपरस्टार बनेंगे शाहरुख खान!
  • Sep 7, 2023 6:04 AM

    Jawan: लोकेश कनगराज ने शाहरुख खान की फिल्म जवान की पूरी टीम को दीं शुभकामनाएं

    सुपरस्टार शाहरुख खान की जवान आज सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। एटली कुमार निर्देशित फिल्म में किंग खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं। फैंस फिल्म के लिए बेहद उत्साहित है। शाहरुख खान की फिल्म सिर्फ लोगों के बीच ही नहीं बल्कि सितारों के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां पहले ही महेश बाबू और धर्मेंद्र ने अभिनेता पर अपना प्यार बरसा चुके हैं, वहीं अब 'लियो' के निर्देशक लोकेश कनगराज ने भी शाहरुख खान को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

  • Sep 6, 2023 10:52 PM

    एक घंटे में 45 हजार टिकटें हुईं बुक

    इस बार मुकाबला शाहरुख खान का शाहरुख खान से है। एक्टर की फिल्म 'जवान' ने 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक ट्वीट में दावा किया गया है कि एक घंटे में लगभग 45 हजार टिकटें बुक हुई हैं

  • Sep 6, 2023 10:08 PM

    दुनियाभर से पहले ही दिन इतने पैसे कमा सकती है शाहरुख खान की 'जवान'

    सुपरस्टार शाहरुख खान की जवान क्रेज हर तरफ देखा जा रहा है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में पहले ही Pathaan का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'पठान' के पहले दिन के लिए 10.80 लाख टिकट अडवांस में बिके थे। इस खबर के लिखे जाने तक 'जवान' के 13 लाख से ज़्यादा टिकट बिक चुके हैं। ये आंकड़ा 14 लाख के पार जाता दिख रहा है। वहीं नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स में भी फिल्म ने कहर मचाया हुआ है। इस हिसाब से कहा जा रहा है कि 'जवान' पहले दिन सिर्फ एडवांस टिकट सेल से 34.70 करोड़ रुपए कमा चुकी है।

    दुनियाभर से पहले ही दिन इतने पैसे कमा सकती है शाहरुख खान की 'जवान'
  • Sep 6, 2023 9:33 PM

    कश्मीर में 'जवान' के सारे शोज़ हाउसफुल

    'जवान' की एडवांस बुकिंग इतिहास बना रही है। श्रीनगर में INOX सिनेमा के मालिक विजय धर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि श्रीनगर में 'जवान' के गुरुवार, शनिवार और रविवार के सभी शोज़ हाउसफुल हो चुके हैं। फ्राइडे को जुमे की नमाज़ के चलते फिल्म के सिर्फ दो ही शोज रखे गए हैं।

  • Sep 6, 2023 9:26 PM

    दुनिया भर में 10,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी शाहरुख खान की जवान

    Shahrukh khan Film Jawan: हिंदी सिनेमा जगत के किंग खान यानी शाहरुख खान एटली निर्देशित जवान के साथ बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने के करने के लिए लौट रहे हैं। देशभर में एडवांस बुकिंग जोरों पर चल रही है। इसी कड़ी में खबर आई है कि शाहरुख खान नयनतारा की फिल्म जवान दुनिया भर में 10,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। यह अपने आप में काफी बड़ी बात हैं। शाहरुख खान की इससे पहले कोई फिल्म इतने बड़े स्तर पर रिलीज नहीं हुई हैं।

    दुनिया भर में 10,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी शाहरुख खान की जवान
  • Sep 6, 2023 8:48 PM

    कुर्ता-पजामा के साथ गले में गमछा डाल शाहरुख खान पहुंचे थे Tirupati मंदिर, जवान के लिए अशीर्वाद

    Jawan Release: साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' की रिलीज से ठीक पहले शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान और नयनतारा संग तिरुपति मंदिर माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान किंग खान अपनी लाडली का हाथ थामे हुए नजर आए थे। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे थे। जाहिर है कि फिल्म की सफलता के लिए शाहरुख हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

    कुर्ता-पजामा के साथ गले में गमछा डाल शाहरुख खान पहुंचे थे Tirupati मंदिर, जवान के लिए अशीर्वाद
  • Sep 6, 2023 8:34 PM

    शाहरुख खान की 'Jawan' ने एडवांस बुकिंग में 'गदर 2' दी को मात

    Gadar 2: शाहरुख खान की फिल्म जवान शानदार ओपनिंग को लेकर भी लगातार खबरों में बनी हुई हैं। अब सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में सनी देओल की फिल्म गदर 2 को भी पीछे छोड़ दिया है। शाहरुख खान की फिल्म जवान की USA सहित विदेशों में एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। 1 सितंबर को 'जवान की इंडिया में एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी। जिसने पांच दिनों के अंदर ही लाखों की टिकट बेचकर करोड़ों की कमाई कर ली है। सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स की मानें तो जवान की हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में भी टिकट बुकिंग धड़ाधड़ हो रही है। हिंदी भाषा में फिल्म की टोटल बुकिंग 845594 करोड़ के करीब हुई है।

    शाहरुख खान की 'Jawan' ने एडवांस बुकिंग में 'गदर 2' दी को मात
  • Sep 6, 2023 7:57 PM

    शानदार 'जवान' बने शाहरुख खान को मिला दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का साथ

    Dharmendra Deol: 7 सितंबर को रिलीज के तैयार जवान के लिए शाहरुख खान काफी उत्साहित हैं। अपने प्रशसंको और सेलेब्स से सोशल मीडिया के जारिए से लगातार शाहरुख खान जुड़े हुए हैं। इस फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है जिसका अंदाजा आप जबरदस्त हुई एडवांस बुकिंग से लगा सकते हैं। लेकिन अब शाहरुख खान की 'जवान' को बॉलीवुड के ही-मैन का साथ मिल गया है। धर्मेंद्र ने 'जवान' रिलीज होने से पहले शाहरुख खान के लिए एक ट्वीट किया है जो वायरल हो रहा है।

  • Sep 6, 2023 7:03 PM

    शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म 'Jawan' को लगा बड़ा झटका, इन जगहों पर बंद होगें थिएटर

    Jawan Release: शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस के बीच में फिल्म रिलीज को लेकर उत्साह बड़ गया है। फिल्म के रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी अपनी फिल्म को रिलीज के साथ धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। परंतु अब लग रहा है कि शाहरुख खान को बड़ा झटका लग सकता है क्योकि इस बीच कुछ दिनों के लिए थिएटर बंद होने की खबर हैं। सूत्रों ने पता चला है कि, फिल्म की रिलीज के अगले दिन से ही जी20 समिट के चलते देश की राजधानी दिल्ली में 3 दिनों (8-10 सितंबर) के लिए कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। इस दौरान सरकारी और प्राइवेट दफ्तर बंद रहेंगे।

    शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म 'Jawan' को लगा बड़ा झटका, इन जगहों पर बंद होगें थिएटर
  • Sep 6, 2023 6:52 PM

    नयनतारा और शाहरुख खान की फिल्म जवान पर साउथ सुपरस्टार महेश बाबू का बयान

    Mahesh Babu: फिल्म जवान ( Jawan) को लेकर काफी चर्चा है और सभी की निगाहें इसी पर टिकी हुई हैं। 7 सितंबर का इंतजार लोगों को है और ऐसा लग रहा है कि एक नया रिकॉर्ड इस दिन बनने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो एटली की फिल्म में शाहरुख खान सात अलग-अलग लुक में नजर आएंगे। कई सितारे जवान को लेकर उत्सुक हैं और इस वक्त साउथ स्टार महेश बाबू भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। अभिनेता सोशल मीडिया पर शाहरुख खान को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि वह पूरे परिवार के साथ फिल्म देखने के लिए बेचैन हैं।

  • Sep 6, 2023 6:41 PM

    Viral Video: शाहरुख खान की फिल्म जवान को देखने के लिए रात 2 बजे तक लंबी लाइन में लगे फैंस

    Shahrukh Khan: शाहरुख खान अपनी नई फिल्म जवान (Jawan) ने फिर से धमाका करने के लिए तैयार हैं तो फैंस के बीच इसका अलग ही नशा देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि फैंस थिएटर के बाहर रात के 2 बजे तक फिल्म जवान की टिकट लेने के लिए लाइम में खड़े हैं। इससे ये तो साबित हो गया है कि शाहरुख खान फिर से इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। इस वीडियो को किंग खान के फैन पेज से शेयर किया है।

  • Sep 6, 2023 6:33 PM

    पहली बार बड़े पर्दे पर 'जवान' में नजर आएगी शाहरुख खान और नयनतारा की जोड़ी, होगा धमाका

    Jawan: इस वक्त तो हर तरफ 'जवान' को लेकर ही चर्चा है, हर किसी के जुवान पर शाहरुख की फिल्म जवान ही है। जवान को लेकर फैंस के बीच अलग ही खुशी और क्रेज है। खैर ये पहली बार होगा जब हिंदी और साउथ सिनेमा के दो सुपरस्टार शाहरुख खान और नयनतारा की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। शाहरुख और नयनतारा को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। आपको बता दे कि इस फिल्म में नयनतारा को लेना शाहरुख खान की पसंद थी क्योंकि किंग खान ने बहुत पहले नयनतारा संग काम करने का उनसे वादा किया था।

    पहली बार बड़े पर्दे पर 'जवान' में नजर आएगी शाहरुख खान और नयनतारा की जोड़ी, होगा धमाका
  • Sep 6, 2023 6:24 PM

    जवान रिलीज से पहले शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर पहुंचकर फैंस ने किया जमकर डांस

    jawan: सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) का फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी दौरान सोशल मीडिया पर अलग अलग वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे फैंस जवान की टिकट के लिए लंबा इंतजार कर रहे हैं। तो कभी शाहरुख खान (Shahrukh khan) के घर मन्नत के बाहर पहुंचकर जवान के गाने पर जमकर डांस कर रहे हैं।

  • Sep 6, 2023 6:17 PM

    बुर्ज खलीफा पर रिलीज हुआ था जवान का भौकाल ट्रेलर, हजारों लोगों ने देखा एक साथ

    सुपरस्टार शाहरुख खान का भौकाल हर तरफ है। इस वक्त अपनी फिल्म 'जवान' को लेकर शाहरुख खान हर तरफ सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म 'जवान' का ट्रेलर गुरुवार को बुर्ज खलीफा पर रिलीज हुआ था। हजारों लोगों ने एक साथ इस शानदार ट्रेलर को एक साथ देखा था। प्रीव्यू देखने के बाद जितना फैंस एक्साइटेड थे, अब ट्रेलर देखकर उनका एक्साइटमेंट डबल हो गया है। फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    बुर्ज खलीफा पर रिलीज हुआ था जवान का भौकाल ट्रेलर, हजारों लोगों ने देखा एक साथ

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X