'जवान' ने स्वाहा कर दिए सभी रिकॉर्ड्स, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की फिल्म ने जड़ा शतक

jawan

Jawan Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने धमाल मचा दिया है। इस फिल्म को देखने के बाद लोगों को यह अंदाजा हो गया है कि आखिर क्यों शाहरुख खान को बॉलीवुड का बेताज बादशाह कहा जाता है और जिस हिसाब से यह फिल्म कमाई कर रही है, उसे देखकर तो हर किसी के होश ही उड़ गए हैं।

सुबह 6 बजे रखा गया था शो

'जवान' का पहला शो मुंबई में सुबह 6 बजे रखा गया था, लेकिन शाहरुख को लेकर लोगों के बीच दीवानगी इतनी ज्यादा है कि सुबह 6 बजे लोग बड़ी तादाद में मुंबई के सिनेमाघरों में पहुंचे थे। अब फिल्मीबीट के पास 'जवान' की पहले दिन की कमाई को लेकर एक आंकड़ा सामने आया है, जिसे जानने के बाद बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स के पसीने छूट जाएंगे।

पहले ही दिन छप्परफाड़ कमाई

'जवान' की पहले दिन की कमाई की बात करें तो सामने आ रहे आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने देश के नॉर्थ रिजन में 70 करोड़ का बिजनेस किया है और साउथ रिजन में 40 करोड़ का बिजनेस किया है। हालांकि, ये आंकड़े अभी तक के हैं और पूरे दिन की कमाई के बारे में सटीक गिनती अभी आनी बाकी है।

लगातार दो फिल्में हुईं सुपरहिट

शाहरुख खान की फिल्म जिस तरह से कमाई कर रही है, उसे देखकर यह तो तय हो गया है, सिनेमा का बुरा दौर अब खत्म हो चुका है और थिएटर्स पर एक बार फिर से लोगों की प्रेम उमड़ने लगा है। इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने भी सिनेमाघरों में धूम मचा दी ती लेकिन अब एक्टर ने अपनी ही पिछली फिल्म का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

फिल्म के कलाकार

एटली की इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा, संजीता भट्टाचार्य, लेहर खान, रिद्धि डोगरा, दीपिका पादुकोण समेत कई ऐसे सितारे भी नजर आने वाले हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान की लव इंट्रेस्ट नयनतारा बनी हुई हैं और विजय सेतुपति निगेटिव रोल निभा रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X