..................... Shahrukh Khan Jamia Millia Islamia University id card goes viral real or fake fact check - Hindi Filmibeat

Fact Check: शाहरुख खान का एडमिट कार्ड हुआ वायरल, कॉलेज के दौरान था ऐसा लुक, क्या है सच?

Shahrukh Khan Admit Card: शाहरुख खान भले ही इस वक्त अपनी फिल्म किंग को लेकर बिजी हैं लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस कुछ ना ऐसा ढूंढ ही लेते हैं जो कि उनसे जोड़कर रखता है।

Shahrukh Khan Admit Card

दरअसल इस वक्त शाहरुख खान का एक एडमिट कार्ड वायरल हो रहा है जो कि काफी पुराना बताया जा रहा है। इस एडमिट कार्ड में यंग शाहरुख खान को देखकर कोई हैरान होने वाला है।

'पीरियड्स और गंदगी..' ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड ने तोड़ी चुप्पी, आज भी सुनने पड़ते हैं ऐसे ताने!

साल 1985 के इस एडमिट कार्ड पर जामिया मीलिया यूनिवर्सिटी का नाम भी लिखा है। जैसे ही कार्ड सामने आया वो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। लोग जानना चाहते हैं कि क्या सच में ये शाहरुख खान का एडमिट कार्ड या फिर किसी ने फर्जी पोस्ट किया है।

Shahrukh Khan Admit Card Real or Fake: एडमिड कार्ड फैक्ट चेक

इस कार्ड को ध्यान से देखने पर पता चलेगा कि पूरी तरह से एक फर्जी एडमिट कार्ड है। सबसे पहले इसका कागज इतना पुराना होकर ऐसे साफ नहीं दिख सकता है। शाहरुख खान का लुक ये फिल्मों में आने के बाद ऐसा हुआ था। पहले शाहरुख खान मूंछें रखते थे। इसके अलावा पेन की लिखावत ज्यों की त्यों हैं। इससे साफ पता चलता है कि ये एडमिट कार्ड एआई जनरेटेड है और किसी शरारत के तहत ऐसा कार्ड बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। शाहरुख खान की तरफ से फिलहाल किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस कार्ड तो लेकर फैंस के भी कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''एआई एआई यह रियल मैड्रिड है ठीक है।'' एक ने लिखा, ''अल्लू अर्जुन के पास भी वही एआई है।'' एक ने लिखा, '''एआई या नहीं, यह जामिया मिलिया इस्लामिया का एडमिट कार्ड कहता है, हंसराज कॉलेज आईडी नहीं।'' एक ने लिखा, ''छात्र और डीन की लिखावट एक जैसी क्यों है?'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप डालिए कार्ड पर एक नजर जो कि वायरल हो रहा है..

Read more about: shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X