..................... Saba Azad speaks on Periods and discrimination against girls, statement viral - Hindi Filmibeat

'पीरियड्स और गंदगी..' ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड ने तोड़ी चुप्पी, आज भी सुनने पड़ते हैं ऐसे ताने!

Saba Azad on Periods: ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड और मशहूर अभिनेत्री सबा आजाद इस वक्त अपनी बेबाकी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने पीरियड्स को लेकर समाज में फैली सोच और महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव पर बात की है कुछ ऐसा कह डाला है जिसपर चर्चा होना आवश्यक है।

Saba Azad

सबा आजाद ने अपने साथ हुई घटना पर भी रोशनी डाली और बताया कि कैसे छोटे शहरों में पीरियड्स को लेकर घटिया सोच अभी भी जारी है और इसका कारण सिर्फ शिक्षा की कमी है। उनका कहना था की पीरियड्स कोई छिपाने वाली चीज नहीं बल्कि खुलकर बात करने का एक टॉपिक है।

Also Read
'कॉकरोच जनता पार्टी' से जुड़े ये बॉलीवुड सितारे, एक-एक नाम जानकर लगेगा 200 वॉट का करंट
'कॉकरोच जनता पार्टी' से जुड़े ये बॉलीवुड सितारे, एक-एक नाम जानकर लगेगा 200 वॉट का करंट

गलट्टा प्लस से बात करते हुए सबा आजाद ने अपने साथ हुए एक्सपीरिएंस पर खुलकर बात की। हालांकि उन्होंने अपने परिवार को तो इसमे शामिल नहीं किया लेकिन लोगों की बातों को उजागर किया।

पीरियड्स नहीं होंगे तो बच्चे नहीं होंगे

सबा आजाद का कहना था कि, छोटे शहरों में पीरियड्स के दौरान महिलाओं को बीमार बोल देते हैं। अगर पीरियड्स नहीं होंगे तो बच्चे नहीं होंगे और इसी वजह से इसका सेलिब्रेशन होना चाहिए। पीरिड्स एक साइकल ऑफ लाइफ है और इसी के जरिए नई जिंदगी इस दुनिया में आती है। महिलाओं के साथ जमकर भेदभाव होता है और उनको किचन तक में नहीं जान दिया जाता है। उनका कहा जाता है कि वो गंदा है और बीमार है। सबा का कहना था कि हम 2026 में जी रहे हैं और इस दौरान ये सारी बातें बंद हो जानी चाहिए। सबा आजाद का ये बयान चर्चा में हैं और लोग उनकी इन बातों का समर्थन कर रहे हैं। हालांकि अब धीरे धीरे हालात हर जगह सुधर रहे हैं।

ऋतिक रोशन के साथ अफेयर

सुजैन खान से तलाक के बाद सबा आजाद ऋतिक रोशन की जिंदगी में आईं थीं और दोनों हर जगह दिखते हैं। कहा जाता है कि काफी जल्दी दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऋतिक रोशन और सुजैन के तलाक ने लोगों को काफी हैरान किया था।

Read more about: saba azad
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X