रोमांस के बादशाह हैं शाहरूख खान: करण जौहर
बॉलीवुड में अगर कोई असली दीवाना है तो वो केवल शाहरूख खान ही हैं। उनके अलावा कोई ऐसा नहीं है जो पर्दे पर रोमांस की जीवित कर सके यह कहना है फिल्मकार करण जौहर का। शाहरूख खान को लेकर एक से एक रोमांटिक फिल्म देने वाले करण ने अपनी प्रेम कहानियों में केवल शाहरूख को ही हीरो बनाया है। करण ने कहा कि फिलहाल तो वो शाहरूख और यश चोपड़ा की फिल्म जब तक है जान का इंतजार कर रहे हैं। अगर उन्हें कोई अच्छी लवस्टोरी मिलती है तभी वो रोमांटिक फिल्म बनायेंगे लेकिन जब भी बनायेंगे उसमें हीरो शाहरूख ही होंगे।
करण ने शाहरूख के साथ कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो, कभी अलविदा ना कहना और माई नेम इज खान जैसी हिट फिल्में बनायी हैं। शाहरूख और यश की फिल्म को लेकर अभी हाल ही में करण जौहर ने ट्विटर पर लिखा था कि उनसे इंतजार नहीं हो रहा है। वो यशचोपड़ा की रोमाटिंक फिल्म को देखने के लिए बेकरार हैं। उन्हें लगता है कि वो बहुत दिनों बाद कोई प्यारी सी लवस्टोरी देखेंगे जिसमें इश्क और इमोशन के सारे शेड्स होंगे।शाहरूख को रोमांटिक रोल में देखने के लिए वो अरसे से इंतजार कर रहे हैं। वो तो बस 13 नवंबर का इंतजार कर रहे हैं। जिस दिन फिल्म जब तक है जान रिलीज होगी। आल द बेस्ट शाहरूख एंड यश जी, आई कांट वेट फार द फिल्म जब तक है जान। आपको बता दें कि यश चोपड़ा के निर्देशन में बन रही जब तक है जान एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी है जिसमें कैटरीना और अनुष्का शर्मा भी है।


Click it and Unblock the Notifications
