सक्सेस मंत्र: शाहरूख की फेवरट उनकी फ्लॉप फिल्में
लेकिन दिलीप कुमार के बाद सबसे ज्यादा फिल्म फेयर अवार्ड जीतने वाले किंग खान का कहना है कि उनके 24 साल के फिल्मी करियर में काफी फ्लॉप फिल्में भी है जिन्हें वो खाली वक्त में देखते हैं और उनमें हुई गलतियों को सुधारने की कोशिश करते हैं।
Did You Know: दिल्ली के रहने वाले शाहरूख खान हॉकी प्लेयर बनना चाहते थे
शाहरूख कहते हैं कि उनकी नजर में सफलता का यही एक मंत्र है कि आप अपनी गलतियों को समझें और सुधारें। इसी कारण शाहरूख को अपनी फिल्म पहेली और फिर भी दिल है हिंदुस्तानी काफी पसंद है जो कि अच्छी कहानी और मेगाबजट की फिल्म होने के बाद भी फ्लॉप हो गयी थीं।
मिर्ची म्यूजिक अवार्ड में छा गये 'किंग ऑफ रोमांस' शाहरूख
फिलहाल दौलत और शौहरत की बुलंदी पर बैठे शाहरूख खान इन दिनों अपनी दोस्त फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में व्यस्त हैं। जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद औऱ बोमन ईरानी हैं।
Did You Know: दिल्ली के रहने वाले शाहरूख खान हॉकी प्लेयर बनना चाहते थे। इस बात का खुलासा उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म 'चक दे इंडिया' के प्रीमियर के दौरान किया था। लेकिन शाहरूख को कॉलेज के दिनों में ही एक बार पीठ पर चोट लग गयी थी जिसकी वजह से उन्हें हॉकी खेलने से डॉक्टरों ने मना कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications
