मिर्ची म्यूजिक अवार्ड में छा गये 'किंग ऑफ रोमांस' शाहरूख

एक बार फिर रोमांस के बादशाह बनें अभिनेता शाहरूख खान। उन्हें रेडियो मिर्ची द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह में सबसे रोमांटिंक अभिनेता के तमगे से नवाजा गया। उन्हें रिलायंस डिजिटल प्रजेंट्स मिर्ची फेस ऑफ रोमांटिक सांग्स अवार्ड दिया गया।

शाहरूख को यह अवार्ड उन्हें उनकी बेहतरीन रोमांटिक फिल्में को रोमांटिक सांग्स के लिए मिला। अवार्ड देने से पहले किंग खान की मौजूदगी में उनके हिट रोमांटिक सांग्स 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' (दिलवाले दुल्हिनया ले जाएंगे), 'हमको हम ही से चुरा लो' (मोहब्बतें) और 'अरे रे अरे ये क्या हुआ' (दिल तो पागल है) को स्टेज पर गाया गया और उसकी थीम बजायी गयी।

Did You Know: शाहरूख को लगता था कि वह बॉलीवुड में दो फिल्मों के मेहमान हैं।

इस अवार्ड समारोह में फरहान अख्तर को रॉयल स्टैग मेक इट लार्ज पुरस्कार से सम्मानित किया गया हालांकि वह अपनी फिल्म 'शादी के साइड इफेक्टस' की रिलीज के कारण पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो पाये।

जरूर देखें: मिर्ची म्यूजिक अवार्ड की तस्वीरें

संगीत की श्रेणियों में ज्यादातर पुरस्कार फिल्म 'आशिकी 2' ने जीते। फिल्म को साल के सर्वश्रेष्ठ (गीत तुम ही हो), साल की सर्वश्रेष्ठ एलबम और रॉयल स्टैग लिसनर्स च्वाइस एलबम ऑफ द ईयर सहित सात पुरस्कार मिले। पुरस्कार समारोह की कुछ प्रस्तुतियों में अरिजीत सिंह, मीका सिंह, विशाल ददलानी और शेखर रावजियानी की प्रस्तुति शामिल रहीं।


Did You Know:
शाहरूख को लगता था कि वह बॉलीवुड में दो फिल्मों के मेहमान हैं। किंग खान ने आप की अदालत.. टीवी शो में कहा था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह बॉलीवुड में इतनी लंबी पारी खेल लेंगे। किंग खान ने कहा कि मेरी मां कहती थी कि मेरी शक्ल दिलीप कुमार से मिलती है इसलिए मुझे हीरो बनना चाहिेए। इसलिए ही वह फिल्मों में आये लेकिन दर्शकों के प्यार और ऊपर वाले की मेहरबानी से मैं आज यहां तक पहुंच गया और मुझे बहुत अच्छा लगता है जब लोग मुझे 'किंग ऑफ रोमांस' कहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X