क्रिस्टीन-किम चाहती हैं शाहरूख को चूमना

भले ही चेन्नई एक्सप्रेस का प्रमोशन करते-करते सुपस्टार शाहरूख खान यह कहें कि वह अपने आप को हॉलीवुड की फिल्मों के लायक नहीं समझते हैं क्योंकि उनका मानना है कि वह हॉलीवुड स्टार्स की तरह चल-फिर और बोल नहीं सकते हैं। उनके और हॉलीवुड स्टार्स के अंग्रेजी बोलने में भी काफी अंतर है।

अभिनय के बादशाह शाहरूख ने कहा कि हॉलीवुड का कोई ऐसा रोल जिस पर उनके चाहने वालों और भारतीयों को गर्व हों, ऐसा रोल मिले तो शायद वह हॉलीवुड फिल्म के बारे में सोच भी सकते हैं लेकिन ऐसा हो पाना असंभव है कि उन्हें कोई ऐसा रोल मिले जो कि उनकी चाल-ढाल के हिसाब से हो।

टीवी की दुनिया से निकलकर सिल्वर स्क्रीन पर चमकने वाले किंग खान भले ही कहें कि वह हॉलीवुड फिल्मों के लिए फिट नहीं है लेकिन हॉलीवुड समेत विदेशी धरती पर शाहरूख के चाहने वाले हद से ज्यादा है तभी तो उनकी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस 9 अगस्त तो भारत समेत 50 देशों की 700 स्क्रीन पर रिलीज होने जा रही हैं जो कि अब तक की भारत की सबसे बड़ी रिलीज है।

तो वहीं कुछ समय पहले हॉलीवुड की सेक्सी हसीनाएं मसलन किम करदर्शियन और 'ट्विलाइट' की एक्ट्रेस क्रिस्टीन स्टूअर्ट ने किंग खान के साथ काम करना अपना सपना बताया था। क्रिस्टीन ने तो शाहरुख को 'रोमांस का प्रतीक' कहा था कि वह पर्दे पर किंग खान संग रोमांस करना चाहती हैं अगर यह संभव हो पाया तो वह मेरे लिए एक बड़ा दिन होगा तो वहीं सेक्स बम के नाम से मशहूर किम करदर्शियन को शाहरूख बॉलीवुड के सबसे सेक्सी मैन लगते हैं जिनकी बांहो में वह पर्दे पर सोना चाहती हैं,उन्हें किस करना चाहती हैं?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X