Preview: बॉक्सऑफिस पर हाउसफुल होगी 'चेन्नई एक्सप्रेस'!
9 अगस्त को पर्दे पर शाहरूख खान निर्मित फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' पहुंच रही है। पिछले साल की हिट फिल्म 'जब तक है जान' के बाद इस फिल्म के प्रति शाहरूख के चाहने वालों को काफी उम्मीदें हैं। हर बार ईद पर बॉक्सऑफिस खान का ही होता है इसलिए इस बार ईद पर करोड़ो का दांव खेला है किंग खान ने ना की दबंग सलमान खान ने। 'गोलमाल' जैसी मस्त फिल्में बनाने वाले रोहित शेट्टी की इस पेशकश के बारे में काफी कुछ कहा जा रहा है।
फिल्म में सारे मसाले मौजूद है जो कि फिल्म हिट करा सकते हैं। फिल्म चेन्नई की आवो-हवा और दक्षिण भारत के खूबसूरत लोकेशन पर फिल्मायी गयी है। फिल्म के गानों में इन लोकेशन की झलक आसानी से देखी जा सकती है तो वहीं शाहरूख खान का एक्शन और कॉमेडी फिल्म की यूएसपी है।
पिछले कुछ समय से साउथ की हिट फिल्मों की रीमेक ने हिंदी बॉक्सऑफिस पर करोड़ो की कमाई की है इसलिए शाहरूख ने किसी फिल्म की रीमेक ना बनाकर साउथ की पृष्ठभूमि पर ही फिल्म बना दी है। और तो और उन्होंने अपने साथ रिलीज होने वाली फिल्म एकता कपूर की फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' की रिलीज भी अपनी फिल्म के चक्कर में एक हफ्ते आगे खिसका दी है। देखते हैं कि शाहरूख की यह कोशिश 'चेन्नई एक्सप्रेस' को किस स्टेशन तक ले जाती है।
आईये जानते हैं फिल्म के बारे में दिलचस्प बातें..


Click it and Unblock the Notifications











