अंतिम फिल्म बेटे शाहरूख के साथ करना चाहता था: यश चोपड़ा
अपने जन्मदिन के मौके पर निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा ने कहा कि जब तक है जान...उनकी अंतिम निर्देशित फिल्म होगी उसके बाद वो संन्यास ले लेंगे फिल्म निर्माण से। फिल्मी कैनवस पर प्रेम की नई परिभाषा गढ़ने वाले यश चोपड़ा ने कहा कि मैं अपनी अंतिम फिल्म अपने बेटे जैसे शाहरूख के ही साथ बनाना चाहता था।
सोचता था कि आखिरी फिल्म में मैं एक बार फिर से शाहरूख की तरह दीवाना हो जाऊं, पागल बन जाऊं इसलिए मैंने किंग खान को अपनी फिल्म में लिया और मुझे पता था कि मेरा बेटा मुझे कभी इंकार नहीं करेगा। मैं दावा तो नहीं करता कि मेरी फिल्म सबसे अच्छी होगी लेकिन इतना वादा जरूर करता हूं कि मेरी फिल्म अच्छी जरूर होगी क्योंकि इसमें मैंने और मेरे बेटे दोनों ने काफी मेहनत की है और मुझे पता है कि मेहनत का फल मीठा होता है।
प्यार को एक नये अंदाज में प्रस्तुत करने वाले डायरेक्टर यश चोपड़ा ने अधिकारिक घोषणा कर दी है कि वो संन्यास लेने जा रहे हैं। जब तक है जान एक रोमांटिंक फिल्म हैं जिसमें शाहरूख खान के साथ हैं कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा। आपको बता दें कि ये पहली बार है जब कैट और शाहरूख पर्दे पर एक साथ दिखेगें। ऊपरी तौर पर तो ये एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी है। फिल्म के गाने गुलजार साहब ने लिखे हैं और संगीत रहमान का है। फिल्म 13 नवंबर को प्रदर्शित हो रही है।गौरतलब है कि यश चोपड़ा पूरे 7 साल बाद कोई फिल्म निर्देशित की हैं। उनकी लास्ट फिल्म वीर जारा थी जिसने फिल्मी पर्दे पर धमाल मचा दिया था। यश चोपड़ा ने कहा कि आज मैं 80 साल को हो गया हूं लेकिन मैं पूरी उम्मीद करता हूं कि उम्र के इस पड़ाव पर भी आकर मैं लोगों को प्यार के नये गुर सिखला ही लूंगा । मेरी कोशिश होगी कि ये फिल्म मेरी यादगार फिल्मों में से हो जिसके नगमें लोग हमेशा और प्यार से गुनगुनायें।


Click it and Unblock the Notifications
