जब तक है जान से यश-शाहरूख इतिहास रचेंगे
साल की बहुप्रतिक्षित फिल्म.. जब तक है जान...जिसका निर्देशन यश चोपड़ा कर रहे हैं, के बारे में अंकज्योतिषों का कहना है कि इस फिल्म से यश चोपड़ा और शाहरूख खान दोनों एक बार फिर से इतिहास रच देंगे।
फिल्म जिस दिन प्रदर्शित हो रही है वो तारीख 13 नवंबर है। नवंबर में ही शाहरूख खान का जन्मदिन है कुल मिलाकर यश चोपड़ा और शाहरूख खान के सितारे कहते हैं कि यह फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट होगी और इतना ज्यादा बिजनेस करेगी जितना की पिछले कई सालों में किसी फिल्म ने नहीं किया है।
एक डेलीमेल के मुताबिक अंकज्योतिषियों ने दावा किया है कि यह फिल्म, जो कि यश चोपड़ा की आखिरी निर्देशित फिल्म है,भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार फिल्म होगी।आपको बता दें कि फिल्म जब तक है जान में शाहरूख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा है। फिल्म में संगीत ए आर रहमान ने दिया है तो फिल्म के गीत गुलजार ने लिखे हैं। पहले ही ट्रेलर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
सभी को उम्मीद है कि यह फिल्म यश चोपड़ा की बेहतरीन फिल्मों से एक होगी। देखना दिलचस्प होगा कि जब तक है जान...यश-शाहरूख के लिए दिवाली धमाका साबित होती है कि नहीं और इन पंडितों की बातों में कितना दम है?


Click it and Unblock the Notifications
