..................... Shahrukh Khan invites Salman Khan for Iftar party - Hindi Filmibeat

शाहरूख की इफ्तार पार्टी में आयेंगे सलमान?

सुनने में बड़ा अजीब लगे लेकिन शायद यही सच है कि बॉलीवुड के बादशाह ने बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को अपने घर की रोजा इफ्तार पार्टी का न्यौता भेजा है। शाहरूख की रोजा इफ्तार पार्टी दुबई में उनके घर पर होगी जिसमें सलमान खान जाते हैं या नहीं इस बारे में सस्पेंस बना हुआ है।

मालूम हो कि बीते दिनों कांग्रेस नेता बाबा सिद्धिकी की रोजा इफ्तार पार्टी में किंग खान और सल्लू मियां एक-दूसरे के गले लग गये थे जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया था क्योंकि बॉलीवुड के दो छोर जिनका संगम कभी नहीं हो सकता था, वह गले मिल रहे थे।

इसके बाद किंग खान ने इस मसले पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया तो वहीं सलमान मियां भी इस मुद्दे पर मौन धारण किये हुए हैं। फिलहाल अब हर किसी की नजर सलमान खान पर हैं कि वह इफ्तार पार्टी में जायेंगे कि नहीं?

वैसे किंग खान के न्यौते से काफी हद तक साबित हो गया है कि शाहरूख खान अब इस झगड़े को खत्म करना चाहते हैं इसलिेए अब वह दोस्ती का हाथ आगे बढ़ा रहे हैं।देखते हैं बॉलीवुड के करण-अर्जुन फिर से एक होते हैं कि नहीं?

गौरतलब है कि शाहरूखखान ने इफ्तार पार्टी इसलिए रखी है क्योंकि वह हाल ही में सैरोगेट चाइल्ड अबारम के पापा बने हैं और वहीं दूसरी ओर लंबे अरसे पर उनकी कोई फिल्म ईद पर रिलीज हो रही है। अक्सर ईद पर सलमान खान की फिल्में रिलीज होती थी लेकिन इस बार ईद पऱ फिल्म रिलीज करने का मौका सलमान को नहीं बल्कि शाहरूख की चेन्नई एक्सप्रेस को मिला है जिसके हीरो और निर्माता किंग खान ही हैं तो वहीं फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं और फिल्म की हिरोईन दीपिका पादुकोण हैं।

वैसे आप लोगों को क्या लगता है कि सलमान खान, शाहरूख के बुलावे पर आयेंगे? अपना जवाब जरूर दीजिये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X