गले मिले करण-अर्जुन, फैंस की बांछें खिलीं
मुस्लिमों के लिए रमजान का महीना अल्लाहताला की सेवा करने वाला पाक महीना होता है। इसलिए इस महीने वह अपनी गलतियों को सुधारते हैं और कोशिश करते हैं कि वह कोई गलती या ऐसा काम ना करे जिससे उनका खुदा उनसे नाराज हो जिसे हमारे बॉलीवुड के सिनेदर्शक भी बखूबी मानते हैं। शायद यह अल्लाह की ही मर्जी है कि बॉलीवुड के दो कट्टर दुश्मन इस महीने में सारे गिले-शिकवे भूल कर एक-दूसरे के गले मिल गये।
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान की जो कि कांग्रेसी नेता बाबा सिद्दिकी की रोजा इफ्तार पार्टी में सरेआम सबलोगों के सामने गले मिलबैठे। सुनकर हैरानी हुई ना लेकिन यही सच्चाई है, कि सलमान-शाहरूख ने इफ्तार पार्टी में एक-दूसरे से हाथ मिलाया और गले भी मिले जिसे देखकर वहां मौजूद लोग खुश भी हुए और हैरान भी।
इस मौके पर बाबा सिद्दिकी ने कहा कि इस पाक महीने में दोनों गले मिले हैं, को इसे ऊपर वाले की ओर से हमलोगों को एक बढ़िया इशारा समझना चाहिए। अच्छा ही है कि दोनों गिले-शिकवे भूल कर फिर से एक हो जाये। सलमान-शाहरूख की इस अप्रत्याशित घटना से हर कोई हैरान-परेशान हैं, कुछ लोगों ने उम्मीद जतायी है कि दोनों फिर से दोस्त बन जायेंगे तो कुछ लोगों को अभी भी इस बारे में शक है।
गौरतलब है कि साल 2008 में कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में सलमान-शाहरूख के बीच में कसकर झगड़ा हुआ था। दोनों ने एक-दूसरे को गाली दी थी और कॉलर तक खींच लिया था। घटना की असल वजह क्या थी? यह आज तक किसी को पता नहीं है लेकिन उसके बाद दोनों एक-दूसरे पर कमेंट करते ही रहते हैं और कोशिश करते हैं कि वह एक-दूजे के सामने ना पड़े।
इस अप्रत्याशित घटना से दोनों सितारों के फैंस काफी खुश हैं..लोगों ने अपनी खुशी का इजहार ट्विटर पर किया है। स्लाइडों पर क्लिक कीजिये.. और जानिये लोगों ने क्या-क्या लिखा है?


Click it and Unblock the Notifications











