सलमान-शाहरूख की दोस्ती पर भी बवाल..झगड़े पर भी बवाल..

सलमान-शाहरूख दोस्ती भी करे तो बवाल और झगड़ा करे तो भी बवाल.. बोर हो गया हूं सवालों के जवाब देते-देते.. यह कहना है अभिनेता शाहरूख और सलमान खान दोनों का।

हाल ही में सलमान ने कहा कि भले ही उनकी सातवीं फिल्म ने सौ करोड़ का बिजनेस किया है लेकिन फिर भी बॉलीवुड के किंग वो नहीं बल्कि शाहरूख खान ही है। जिसके बाद फिर से मीडिया जगत में सलमान-शाहरूख को लेकर बातें होने लगी।

जब इसके आगे सलमान खान से शाहरूख के विषय पर पूछा गया तो सलमान ने कहा कि बहुत कुछ कहा और लिखा जा चुका है हमारे रिलेशन पर, हम झगड़ा करे तो भी बवाल और ना करें तो भी बवाल इसलिए मैं अब इस टॉपिक पर कुछ नहीं बोलूंगा।

तो वहीं अभिनेता शाहरूख खान ने भी कहा कि मैं भी सलमान खान पर उठे सवालों से बुरी तरह से बोर हो चुका है। हम अच्छे मित्र हैं और जो कुछ भी पहले हमारे हुआ था वो सब अब खत्म हो चुका है, पता नहीं अब भी क्यों लोग हमारी बातों का इशू बनाते हैं।

खैर पिछले काफी समय से अभिनेता शाहरूख खान दबंग सलमान खान की किसी भी बात पर टिका-टिप्पणी नहीं करते हैं। फिलहाल तो शाहरूख अपनी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर...में व्यस्त हैं। जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन नजर आने वाले हैं। फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X