तो क्या शाहरूख पर कमेंट कस रहे थे सल्लू मियां?

एक बार फिर से सलमान खान ने अभिनेता शाहरूख खान पर टिप्पणी करके मीडिया वालों को मसाला दे दिया है। हालांकि सलमान खान ने शाहरूख की तारीफ ही की है लेकिन उनके मुंह से वो तारीफ कम कमेंट ज्यादा लग रहा है जिसकी वजह से एक बार फिर से रील लाइफ के करण-अर्जुन लोगों के बीच में चर्चा का विषय बन गये हैं।

सलमान खान की 7 फिल्मों ने सौ करोड़ का बिजनेस किया है

सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म 'किक' ने सफलता परचम लहरा दिया है। किक ने आसानी से 100 करोड़ रूपये कमा लिये है जिसके बाद सल्लू मियां बॉलीवुड के ऐसे कलाकार हो गये हैं जिनकी सात फिल्मों ने 100 करोड़ रूपये कमाये है।

जिस पर जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या आप अपने आप को हिंदी सिनेमा का नया किंग मानते हैं जिस पर सलमान ने कहा कि बॉलीवुड में केवल एक ही किंग (शाहरूख खान) हैं और उन्हें कोई रीप्लेस नहीं कर सकता है। इसलिए यह फालतू का सवाल है।

हालांकि सलमान ने शाहरूख की तारीफ ही की लेकिन लोगों को यह ताऱीफ पचाये नहीं पच रही है।लोगों को लगता है कि सल्लू मियां ने जानबूझकर किंग खान पर कमेंट किया है इससे पहले भी बिग बॉस के लिए उन्होंने अपना बेस्ट रीप्लेसमेंट शाहरूख को ही बताया था। जिसके बाद लोगों ने कहा था कि वो जानबूझकर शाहरूख का नाम लेते हैं ताकी उनको लेकर बातें हों।

फिलहाल इस मसले पर किंग खान ने चुप्पी साध रखी है और पिछले काफी समय से वो सलमान खान की किसी भी बात पर टिका-टिप्पणी नहीं करते हैं। फिलहाल तो शाहरूख अपनी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर...में व्यस्त हैं। जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन नजर आने वाले हैं। फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X