जब कबड्डी-कबड्डी कहते-कहते गले मिले आमिर-शाहरूख
प्रो कबड्डी ओपनिंग मैच में एक साथ नजर आये आमिर-शाहरूख
और इस बार दोनों का साथ संभव हुआ प्रो कबड्डी ओपनिंग पर.. जहां आमिर खान, शाहरूख खान, सचिन तेंदुलकर जैसे सरीखे दिग्गज अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन के बुलावे पर आये थे। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने आमिर और शाहरूख दोनों को गले लगाकर फोटो भी खिंचवाई है। जिसे देखकर लोग प्रो कबड्डी खेल को भूल कर शाहरूख और आमिर को लेकर गॉसिप करने लगे हैं।
जब कबड्डी-कबड्डी कहते-कहते गले मिले आमिर-शाहरूख
मालूम हो कि मुंबई में शनिवार को प्रो कबड्डी लीग टूर्नामेंट शुरू हुआ है जिसमें आठ-शहर फ्रेंचाइजी की टीम भाग ले रही हैं। इन्हीं आठ में से एक प्रो कबड्उी लीग फ्रेंचाइजी 'जयपुर पिंक पैंथर्स' के मालिक अभिषेक बच्चन भी हैं।
हालांकि अभिषेक की टीम अपना ओपनिंग मैच हार गई लेकिन इसके बावजूद अमिताभ बच्चन इस बात पर काफी खुश थे कि उनके बुलाने पर बॉलीवुड के दोनों सुपरस्टार फराह खान, सचिन तेंदुलकर, टीना अंबानी और कबीर सदानंद सरीखी अन्य हस्तियों ने उनके साथ मैच का लुत्फ उठाया। इस बात का जिक्र उन्होंने ट्विटर पर भी किया है।
महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा है कि सहयोग करने के लिए आने का शाहरुख, सचिन और आमिर एवं बाकी कई सितारों और दोस्तों का शुक्रगुजार हूं। हमने धमाल किया। हर भारतीय खेल का बिल्कुल ऐसे ही मनोबल बढ़ाएं। भारत और खेल के लिए पहला मौका। बहुत मजा आया। प्रो कबड्डी आज (शनिवार) शुरू हुआ। जयपुर पिंक पैंथर्स वर्सिज मुंबई..हम हार गए।"


Click it and Unblock the Notifications












