''मैं और काजोल फिर से अपना जादू चला सकेंगे''
[बॉलीवुड न्यूज] लगभग दर्जन भर से फिल्में साथ कर चुके दर्शकों की फेवरिट जोड़ी शाहरूख खान और काजोल एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दिलवाले' की।
5 सालों के बाद साथ आने की खुशी में शाहरूख ने उम्मीद जताई है कि वे और काजोल रोहित शेट्टी की फिल्म में एक बार फिर से अपना वही जादू सकेंगे। बता दें, इस फिल्म में शाहरूख, काजोल के अलावा वरूण धवन और कृति सेनन भी मुख्य किरदारों में हैं।
पढ़ें- रोहित शट्टी की 'दिलवाले'..क्या है किरदार, क्या कहानी!
किंग खान और काजोल की जोड़ी दर्शकों की फेवरिट यूं ही नहीं है, बल्कि ये दोनों भी एक दूसरे के साथ काफी कंर्फटेबल हैं। शाहरूख कहते हैं, ‘काजोल के साथ फिर से काम करना बहुत ही रोमांचक है। मेरे पास इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उन्हें धन्यवाद कहने का समय नहीं था। उम्मीद है कि जून में हम फिल्म पर काम करना शुरू कर देंगे। रोहित के साथ काम करना अच्छा है।'
शाहरूख खान के लिए बेहद खास है 'रईस' का किरदार ..जानिए क्यों!
साल 2010 में आई करण जौहर की फिल्म 'माई नेम इज खान' में हमने इस जोड़ी को आखिरी बार देखा था। शाहरूख ने कहा, ‘माई नेम इज खान के बाद मैंने काजोल के साथ काम नहीं किया था। उनके साथ काम करना हमेशा अच्छा रहा है। हम दोनों करीबी दोस्त हैं और हमने साथ में बहुत अच्छी फिल्में की है। लिहाजा, मुझे उम्मीद है कि हम ‘दिलवाले' में भी अपना जादू चला सकेंगे।'
याद दिला दें, शाहरूख और काजोल ने ‘बाजीगर', दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', ‘करन अर्जून', ‘कुछ कुछ होता है' और ‘कभी खुशी कभी गम' जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया था।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications




