'शाहरुख खान पठान के लिए अपनी बॉडी को ब्रेकिंग पॉइंट तक ले गये', निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने की तारीफ

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर पठान के टीज़र ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। फैंस और दर्शकों ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर शाहरुख की वापसी के लिए खुशी जाहिर की है और किंग खान सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड में बने हुए हैं।
फिल्म पर बात करते हुए निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने बताया कि शाहरुख खान ने फिल्म के लिए डिज़ाइन किए गए शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण एक्शन दृश्यों के लिए अपने शरीर को तैयार करने के लिए आश्चर्यजनक समर्पण दिखाया है।
सिद्धार्थ कहते हैं, "शाहरुख खान पठान के लिए अपनी बॉडी को ब्रेकिंग पॉइंट तक ले गये हैं। पठान के टीज़र के लिए उन्हें जो प्यार मिल रहा है, वह इस सब के हकदार हैं। मुझे याद है कि जब मैं पहली बार उनसे पठान पर मिला था, तो हमने बात की थी कि यह उनके लिए शारीरिक रूप से कितना मुश्किल होगा और वह शुरू से ही इसके लिए पूरी तरह से तैयार थे.. जो स्क्रीन पर दिखाई देता है।"
[Mili Movie Review: रोमांचक अनुभव देता है जान्हवी कपूर स्टारर ये 'चिलिंग' सर्वाइवल ड्रामा]
वह आगे कहते हैं, "वह adrenaline rush चाहते थे और वह यह भी चाहते थे कि दर्शक उनके माध्यम से स्क्रीन पर भी ऐसा ही महसूस करें। जिस तरह से उन्होंने अपने शरीर को बनाया, बेहद खतरनाक स्टंट करने के लिए उन्होंने जो पागलपन की हद तक ट्रेनिंग की है, खतरनाक इलाकों और मौसमी परिस्थितियों में उन्होंने अपने शरीर को डाला है और भारत को सबसे बड़ा एक्शन spectacle करके दिखाने के लिए उन्होंने जो प्रतिबद्धता दिखाई है, वह अविश्वसनीय रूप से सराहनीय है।"
निर्देशक आगे कहते हैं, "जिस तरह से उन्होंने हमारे द्वारा डिजाइन किए गए एक्शन को अमल में लाने के लिए सभी दर्द सहे हैं, वह अकल्पनीय है। शाहरुख खान जैसा कोई नहीं है और आपको उनकी इंटेनसिटी को देखने के लिए फिल्म देखने का इंतजार करना होगा जिसके साथ उन्होंने फिल्म के लिए अप्रोच किया है। "
पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications
