Video: शाहरूख की चाहत 'हैप्पी न्यू ईयर' कमाये 850 करोड़

आज कल हिंदी फिल्म जगत में कामयाबी के मायने करोड़ों की कमाई से होते हैं। इसलिए ही तो आज कल हर अभिनेता अपनी फिल्म की सक्सेस के बारे में बात करते हुए उसकी कमाई की बातें करने लगता है। अब सिल्वर जुबली और गोल्डेन जुबली की बातें पुरानी हो चुकी हैं। आज बातें होती है को 100-200 करोड़ की। इस बारे में जब शाहरूख खान से पूछा गया तो उन्होंने बड़ा ही हैरत अंगेज जवाब दिया।

तभी तो उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि उनकी आनेवाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' बॉक्स ऑफस पर 850 करोड़ रुपये की कमाई करे। शाहरुख चाहते है कि फिल्म टिकट खिड़की पर जबरदस्त कमाई करे और अब तक की सारी फिल्मों के रिकार्ड तोड़ दे।

Pics: माधुरी की कातिलाना अदाओं के साथ खत्म हुआ शाहरूख का स्लैम-टूर

शाहरूख को पूरी उम्मीद है कि उनकी फिल्म की खूबसूरत और दमदार स्टारकास्ट उनकी फिल्म की कमाई को जरूर आगे बढ़ायेगी और हो सकता है कि वो आसानी से 850 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर दे।

हालांकि शाहरूख ने कहा कि वो मजाक कर रहे हैं क्योंकि फिल्म बनाना एक क्रियेटिविटी है और उसे करोड़ों से तोलना बेबुनियाद है। मैं बस इतना चाहता हूं कि मेरी फिल्म लोगों को पसंद आये और लोग उसका हर पल इंज्वाय करें। फिल्म की सफलता और असफलता को सौ करोड़ से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।

<iframe width="640" height="360" src="//www.youtube.com/embed/ARkJpO6-uGA?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

आपको बता दें कि मस्ती-रोमांच से भरी यह फिल्म 24 सितंबर को रिलीज होगी। यह साल की मोस्ट अवेटड फिल्मों में से एक है। फराह खान की इस फिल्म में शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, विवान शाह और सोनू सूद हैं। फिल्म का निर्माण शाहरूख की कंपनी रेड चिलीज ने किया है यानी कि शाहरूख ही इस फिल्म के निर्माता भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X