Pics: माधुरी की कातिलाना अदाओं के साथ खत्म हुआ शाहरूख का स्लैम-टूर
जैसा कि आप सब जानते हैं कि शाहरूख खान को मार्केटिंग का मैनेजर कहा जाता है। कोई भी चीज मार्केट में कैसे बेचनी है, यह कोई शाहरूख खान से पूछे. जनाब इसलिए अपनी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' का प्रमोशन करने के लिए अपनी टीम के साथ स्लैम टूर पर थे। पहले यह टूर अमेरिका में हुआ और फिर लंदन(यूके) में। कहा जा सकता है कि यह टूर अमेरिका से शुरू होकर लंदन में समाप्त हुआ।
टीम की रिपोर्ट के हिसाब से शाहरूख का स्लैंम टूर काफी सफल रहा है। अब यह टूर उनकी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के लिए कितना फायदेमंद होता है यह तो आने वाले वक्त में चल जायेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि टीम के पूरे सदस्यों ने स्लैम टूर को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
इस टूर का अंत लंदन में माधुरी दीक्षित की कातिलाना अदाओं से हुआ। माधुरी ने इस टूर में गेस्ट रोल किया यानी कि वो लंदन से पहले और कहीं टूर के साथ नजर नहीं आयीं। माधुरी ने भरपूर दर्शकों का मनोरंजन किया और अपने हिट नंबर पर थिरक कर पैसा वसूल परफारमेंस दी।
शाहरूख खान की बेहद करीबी कही जाने वाली माधुरी दीक्षित ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि आखिर क्यों लोग उन्हें डासिंग दिवा कहते हैं। गौरतलब है कि फराह खान निर्देशित 'हैप्पी न्यू ईयर' दीवाली पर रिलीज है, जिसमें दीपिका पादुकोण, बमन ईरानी, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद और विवान शाह भी हैं।
आईये डालते हैं लंदन में हुए स्लैंम टूर की तस्वीरों पर...


Click it and Unblock the Notifications











