बोले पापा डियर.. हज तो बेटी सुहाना संग ही जाऊंगा...
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरूख की जान उनके बच्चों में बसती है। आर्यन, सुहाना और अबराम के पापा शाहरूख ने कहा कि वो हज यात्रा करना चाहते हैं लेकिन यह शुभ काम वो तभी करेंगे जब उनकी बेटी सुहाना हज जाने लायक हो जायेगी। शाहरूख ने कहा कि वो उसी दिन यह काम करेंगे जिस दिन मेरी नूरेनजर सुहाना आकर मुझसे हज जाने का प्रोग्रान बनायेगी।
बेटी सुहाना का प्रेमी पापा शाहरूख खान जैसा.
फिलहाल तो शाहरूख इन दिनों अपनी दोस्त फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' और आईपीएल मैंचों में बिजी है जहां वो अक्सर अपनी बेटी सुहाना संग देखे जाते हैं। शाहरूख अक्सर कहते हैं वो अपनी बेटी को एक सक्सेसफूल हिरोईन बनता हुआ देखना चाहते हैं लेकिन इस बात के लिए वो अपनी बेटी पर कोई दवाब नहीं डालना चाहते हैं। उसे अपना करियर चुनने की पूरी आजादी है।
मालूम हो कि करीब डेढ़ साल पहले सुपरस्टार आमिर खान ने भी अपनी अम्मी संग हज की यात्रा की थी। और इससे पहले दिलीप कुमार भी अपनी बीवी सायरा बानो संग हज यात्रा करके आये हैं। देखते हैं कि यह मुबारक दिन किंग खान की लाइफ में कब आता है। फिलहाल तो उनकी बेटी सुहाना अपनी पढ़ाई में बिजी है।


Click it and Unblock the Notifications












