बड़े दिल वाले शाहरूख ने दोस्त फराह को गिफ्ट की 'मर्सिडीज'
लगभग बीस साल पुरानी इस दोस्ती में प्यार, अपनापन और ईमानदारी की जगह वैसे ही हैं जैसे कि शुरूआती दौर में हुआ करती थीं। हालांकि यह और बात है कि दोनों के बीच में झगड़े भी काफी होते हैं लेकिन जहां प्यार होता है वहां झगड़ा तो होता ही है इसलिए तमाम मतभेद होते हुए भी दोनों की दोस्ती आज भी जिंदा है और फल-फूल रही है। दोनों साथ में हैट्रिक पूरा करने जा रहे हैं क्योंकि शाहरूख खान अपनी दोस्त फराह खान की निर्देशित तीसरी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' कर रहे हैं जो कि इस साल दिवाली पर रिलीज होगी।
अपनी दोस्त के लिए कुछ भी करगुजरने वाले किंग खान ने फराह को हाल ही में एक खूबसूरत 'मर्सिडीज' कार गिफ्ट की है। जिसे पाकर फराह की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने अपने दोस्त का शुक्रिया अदा करते हुए अपनी और किंगखान की फोटो 'मर्सिडीज' के साथ ट्विटर पर लोड की है। फराह खान को शाहरूख की ओर से भेंट की गयी यह तीसरी कार है।
फराह के लिए एक पैर पर नाचेंगे शाहरूख खान
इससे पहले भी किंग खान ने उन्हें ह्युंडई की एक कार और सफेद रंग की 'मर्सिडीज' गिफ्ट की थी। यही नहीं फराह के पति शिरीष कुंदर से जब किंग खान का झगड़ा हुआ था तो भी पैच अप करने के लिए शाहरूख ने उन्हें रॉल्स रॉएस भेंट की थी।
मालूम हो कि 'हैप्पी न्यू ईयर' में शाहरूख खान के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद और बोमन ईरानी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
