फराह के लिए एक पैर पर नाचेंगे शाहरूख खान
फराह खान ने ट्विट किया कि "आगे का दिन रोमांचक है। 'हैप्पी न्यू ईयर' की पूरी टीम आज एक गाने की शूटिंग शुरू कर रही है..शाहरुख के लिए एक पैर वाले कुछ नृत्य तैयार करूंगी। इससे शायद एक चलन शुरू हो जाए।"
गौरतलब है कि 23 जनवरी को फाईव स्टार होटल में 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग करते वक्त 48 वर्षीय शाहरुख घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था। शाहरुख को उपचार के लिए डॉ. बालाभाई नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनके कंधे और बाएं घुटने में चोट लगी थी और चिकित्सकों ने उन्हें कम से कम दो-तीन सप्ताह तक आराम करने को कहा था। शाहरुख को चोट एक फिल्म के सेट पर लगाए गए एक भारी दरवाजे से लगी थी। इसलिए फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था।
हालांकि मंगलवार को ही शाहरूख शूट पर लौट आये लेकिन उन्हें अभी भी काफी एहतियात बरतने के कहा गया है। क्योंकि अभी भी उनकी चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है, इसलिए ज्यादा मेहनत वाले दृश्य उन्हें नहीं करने हैं।
Pics: हैप्पी न्यू ईयर की तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications












