बच्चन के बाद शाहरूख पर भी लगा लिंग परीक्षण का आरोप

एक बार शाहरूख खान फिर से विवादों में है, ना इस बार उन्होंने किसी तो चांटा जड़ा है और ना ही किसी से झगड़ा किया है लेकिन फिर भी उन पर संगीन आरोप लगे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि किंग खान ने अब क्या कर दिया तो हम आपको बता दें कि आईबीएन 7 के मुताबिक महाराष्ट्र के रेडियोलॉजिस्ट एसोसिएशन ने किंग खान पर लिंग परीक्षण का आरोप लगाया है कि उन्होंने सैरोगेसी से होने वाले बच्चे की लिंग जांच करायी है। यहां बताते चले कि भारत में लिंग परीक्षण कानूनी जुर्म है।

मालूम हो कि मिड डे के मुताबिक शाहरूख खान और गौरी खान तीसरे बच्चे के मां-बाप बनने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने सैरोगेसी मदर का सहारा लिया है। शाहरूख-गौरी को पहले ही दो बच्चे हैं ऐसे में तीसरे बच्चे की उम्मीद करना यह अपने आप में ही काफी चौंकाने वाली बात है ऊपर से लिंग परीक्षण करवाने वाली बात ने और सनसनी फैला दी है। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि इतना हल्ला मच जाने के बावजूद किंग खान और उनकी बीवी इस मसले पर चुप क्यों हैं?

आपको बता दें कि जब मीडिया में खबर आयी थी कि बच्चन बहू ऐश्वर्या राय मां बनने वाली हैं तो भेजा फ्राई की अभिनेत्री और मॉडल भैरवी गोस्वामी ने भी बच्चन परिवार पर लिंग परीक्षण करवाने का आरोप लगाया था। भैरवी ने ट्विट किया था कि मुझे उन लोगों के ऊपर बहुत गुस्सा आता है जो मीडिया और लोगों के सामने बेटी-बेटी चिल्लाते हैं और अंदर बेटे की चाहत रखते हैं। लेकिन इसमें उनकी गलती नहीं है क्योंकि वो ठेठ यूपी वाले लोग हैं जो बेटी और बेटे में बहुत फर्क समझते हैं।

हालांकि भैरवी ने जो भी लिखा है उस में उन्होंने बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य का नाम नहीं लिखा था लेकिन उनका इशारा बच्चन परिवार की ही ओर था क्योंकि फिल्मी दुनिया में यूपी वालों के नाम से केवल अमिताभ बच्चन ही मशहूर हैं और उस समय उनकी बहू ही मां बनने वाली थी। और तो और भैरवी ने ऐश्वर्या राय के लिए लिखा था कि वो इन दिनों किसी को बैंकाक के उस आईवीएफ क्लीनिक में देख रही है जो कि बेटे के क्लीनिक के तौर पर जाना जाता है। खैर ऐश ने बेटी को जन्म देकर भैरवी के मुंह पर तमाचा मार दिया था। देखते हैं खान परिवार इन बातों की खिलाफत करता है या मुहर लगाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X