अमिताभ नहीं शाहरूख हैं बेस्ट पापा: सर्वे
एक तरफ किंग खान अपने तीसरे बच्चे को लेकर चर्चा में है, वहीं लोग उन्हें दुनिया बेस्ट पापा मानते हैं। अपने दोनों बच्चों आर्यन और सुहाना के लिए शाहरूख खान दुनिया के सबसे अच्छे पापा हैं। अरे यह कहना हमारा नहीं बल्कि एक सर्वे का है।
जिसमें सबसे लोकप्रिय पापा के रूप में शाहरूख को चुना गया है। उन्हें पब्लिक ने सबसे ज्यादा वोट किया है। मालूम हो कि शाहरूख को अपनी पत्नी गौरी से दो बच्चे , एक बेटा और एक बेटी हैं। उनके बड़े बेटे का नाम आर्यन है, जिनकी उम्र 15 साल है वहीं उनकी बेटी का नाम सुहाना है जिसकी उम्र 13 साल है।
मालूम हो कि सर्वेक्षण में बेस्ट पापा की लिस्ट में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी थे जिन्हें किंग खान की तुलना में कम वोट मिले।यह सर्वे विवाह सम्बंधी वेबसाइट 'शादी डॉट काम' की ओर से कराया गया था जिसमें11,000 भारतीय महिलाओं की राय ली गई। सर्वेक्षण के परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। यह सर्वे 16 जून को मनाये जाने वाले फादर्स डे के उपलक्ष में किया गया था।
आईये आपको दिखाते हैं इस सर्वे के मुख्य अंश


Click it and Unblock the Notifications











