तीसरी बार पापा बनकर खुश भी है और दुखी भी शाहरूख
और आखिरकार अपने तीसरे बेटे की बात को लेकर हो रही सुगबुगाहटों पर बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरूख ने चुप्पी तोड़ दी। अपनी आने वाली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के म्यूजिक लांच पर किंग खान ने मीडिया के सामने यह बात स्वीकार ली कि वह एक बार फिर से पापा बन गये हैं। उनकी तीसरी औलाद बेटा ही है। लेकिन इससे ज्यादा शाहरूख ने और कुछ नहीं कहा।
शाहरूख ने कहा कि यह उनका पर्सनल मैटर है जिसे पूरी तरह से निजी और व्यक्तिगत ही रहने दीजिये। हां किंग ने इतना जरूर बोला कि पापा बनने पर वह खुश भी है और दुखी भी।
खुशी उन्हें इस बात पर है कि वह पापा बन गये लेकिन दुखी इस बात पर भी कि उनका बेटा जल्दी दुनिया में आ गया। यह प्रीमैच्योर डिलेवरी है, इसलिए उनके बेटे का वजन काफी कम है। इसलिए अभी उसे बहुत देखरेख की जरूरत है।
गौरतलब है कि शाहरूख-गौरी के घर तीसरे बच्चे का जन्म का जन्म हुआ है जो कि सैरोगेट चाइल्ड है। तीसरा बच्चा बेटा है जिसका नाम अब्राहम है।
ऐसा कहा जा रहा है कि अब्राहम को सेरोगेसी के जरिये शाहरुख खान की पत्नी गौरी की भाभी ने नमिता छिब्बर ने जन्म दिया है लेकिन अगर ऐसा है तो फिर नवजात बच्चे के मां-बाप का नाम शाहरूख-गौरी के नाम पर क्यों रजिस्टर्ड किया गया है, इस बात पर से रहस्य उठना बाकी है।
आपको बता दें कि 27 मई को शाहरूख खान और गौरी खान तीसरे बच्चे, जो कि एक बेटा है, के माता-पिता बन गये हैं। इस बात की पुष्टि बीएमएसी ने कर दी है जो कि किसी भी बच्चे के जन्म का पंजीकरण करता है।


Click it and Unblock the Notifications












