शाहरूख खान के तीसरे बच्चे का राज खुला?
पिछले काफी समय से किंग खान के तीसरे बच्चे के बारे में लोगों और मीडिया तंत्रों की ओर से अटकलें लगायी जा रही थीं। मालूम हो कि शाहरूख-गौरी के घर तीसरे बच्चे का जन्म सैरोगेसी के जरिये हुआ है जो कि बेटा है। इस बच्चे के लिंग परिक्षण को लेकर भी काफी बवाल मचा था लेकिन बात में मुंबई के अस्पताल ने शाहरूख को इस मामले में क्लीन चिट दे दी।
लेकिन फिर भी इस मसले पर शाहरूख और गौरी खान के चुप रहने की वजह से काफी बातें कही जा रही थीं। लेकिन इतना अब तय हो गया है कि 27 मई को शाहरूख खान और गौरी खान तीसरे बच्चे, जो कि एक बेटा है, के माता-पिता बन गये हैं। इस बात की पुष्टि बीएमएसी ने कर दी है जो कि किसी भी बच्चे के जन्म का पंजीकरण करता है।
रिपोर्ट से यह साफ तो हो गया कि नवजात बालक के मां-बाप तो शाहरूख-गौरी ही है लेकिन इतने सालों बाद किंग खान को बाप बनने की क्यों सूझी यह एक बड़ा सवाल लोगों के सामने खड़ा है। आखिर गौरी तो पहले ही मां है और जब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं तो फिर उन्होंने मदर बनने के लिए सैरोगेसी का सहारा क्यों लिया?
खैर इन सारे सवालों का जवाब शायद बहुत जल्द लोगों और मीडिया को मिल जायेगा क्योंकि ऐसा सुनने में आ रहा है कि शाहरूख अपने थर्ड चाइल्ड के बारे में बहुत जल्द एक प्रेसवार्ता करने वाले हैं।
आईये आपको बताते हैं शाहरूख के तीसरे बच्चे को लेकर मचे बवाल के बारे में...


Click it and Unblock the Notifications











