शाहरुख के पिता की इच्छा, जो पूरी नहीं हुई?
यह ख्वाहिश थी अपने बेटे शाहरुख को कश्मीर घुमाने की। जी हां शाहरुख खान ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अपने पिता की इस इच्छा को लोगों के साथ शेयर किया और कहा कि अफसोसवश वह कभी पूरी नहीं हो पायी। इस समय शाहरुख खान कश्मीर में हैं। वहां पहुंचते ही उन्हें अपने पिता की याद आ गई। शाहरुख ने बताया कि उनके पिता कहा करते थे कि शाहरुख की दादी कश्मीर की थीं, इसीलिये वो एक दिन शाहरुख को कश्मीर जरूर ले जायेंगे। खैर शाहरुख अब खुद वहां पहुंच गये हैं और कश्मीर की वादियों में भावनाओं के साथ खो गये हैं।
शाहरुख कहते हैं कि यहां आने के बाद उन्हें एक अलग सी अनुभूति हुई, ऐसा लगा कि इस मिट्टी से मेरा गहरा रिश्ता है।
हम आपको बता दें कि शाहरुख इस समय कैटरीना कैफ के साथ यश राज बैनर की आने वाली बेनाम फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के सभी दृश्य कश्मीर की एक से एक बेहतरीन लोकेशन पर फिल्माये जा रहे हैं।
वैसे अब यह फिल्म ज्यादा दिन तक बेनाम नहीं रहने वाली, क्योंकि यश चोपड़ा अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म के नाम का खुलासा करेंगे। हालांकि हम आपको बता दें कि यह फिल्म ऐक्शन से भरपूर लव स्टोरी है। शाहरुख के करियर के लिये खास भी, क्योंकि पहली बार वो रुपहले परदे पर कैटरीना के साथ दिखाई देंगे। अब देखना यह है कि कैट के साथ उनकी जोड़ी सलमान-कैट की फेमस जोड़ी को मात दे पाती है या नहीं। जरूर पढ़ें- क्या शाहरुख से पंगा लेंगे अजय देवगन।


Click it and Unblock the Notifications












