शाहरुख से पंगा नहीं लेंगे अजय देवगन!

यहां किसी रीयल फाइट की बात नहीं हो रही है, बल्कि दोनों की आने वाली फिल्मों की बात हो रही है, जो दीवाली पर रिलीज होने वाली हैं। असल में अजय देवगन पहले अपनी फिल्म सन ऑफ सरदार को दीवाली पर रिलीज करना चाहते थे, लेकिन जैसे ही यह खबर आयी कि यश चोपड़ा के बैनर तले बन रही शाहरुख खान की बेनाम फिल्म भी उसी समय रिलीज होगी, अजय देवगन अपना प्लान बदलना चाहते हैं।
अजय देवगन ने अभी से अपनी फिल्म की तारीख को आगे बढ़ाने के बारे में सोचना शुरू कर दिया है। अंग्रेजी साइट डेली भास्कर के मुताबिक पहले अजय देवगन को इस बात की चिंता नहीं थी, कि फिल्म कब रिलीज हो, लेकिन जब से यश चोपड़ा की फिल्म की बात आयी है, तब से उन्हें चिंता सताने लगी है। आखिर क्यों न हो शाहरुख के साथ दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे जैसी फिल्म देने वाले चोपड़ा साहब इस बार बड़ा धमाका जो करने वाले हैं।
खबर है कि अजय देवगन चाहते हैं कि उनकी फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करे, लेकिन शाहरुख की बेनाम फिल्म के साथ आने से यह संभव नहीं हो पायेगा। क्योंकि ऐसे ही कुछ परिणाम शिरीन फरहाद का हुआ, जब वो एक था टाईगर के साथ आई। फिल्म अच्छी होते हुए भी अच्छा बिजनेस नहीं कर सकी। बॉक्स ऑफिस का सारा पैसा सलमान लूट ले गये।
खबर यह भी है कि सन ऑफ सरदार की बाकी की टीम नहीं चाहती है कि फिल्म ज्यादा दिन तक बक्से में बंद रहे। वो चाहते हैं कि फिल्म जल्द से जल्द रिलीज हो। हालांकि शूटिंग अभी जारी है। अब देखना यह है कि शाहरुख से भिड़ने के लिये अजय कोई पैंतरा इस्तेमाल करते हैं, या फिर बिना पंगा लिये अपनी फिल्म आगे बढ़ा देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











