शाहरुख-फराह ने किया हैप्पी न्यू ईयर का ट्रेलर नहीं Proler लॉंच!
'प्रोलर' शब्द सुनकर आप भी हैरान रह गये होंगे और सोच रहे होंगे कि ये प्रोलर क्या है। असल में 14 अगस्त को जब शाहरुख खान, फराह खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और हैप्पी न्यू ईयर की पूरी टीम फिल्म का ट्रेलर लॉंच करने आए तो उसी दौरान एक नया शब्द भी लॉंच हुआ Proler। जिसे सुनकर सभी काफी हंसे और फराह ने कहा कि प्रोमो और ट्रेलर को मिलाकर प्रोलर हो गया और उसी वक्त उन्होंने हैप्पी न्यू ईयर के ट्रेलर को प्रोलर नाम दे दिया।
हुआ कुछ यूं कि ट्रेलर लॉंच के बाद हुए मीडिया इंटरेक्शन्स के दौरान जब शाहरुख खान हैप्पी न्यू ईयर को लेकर सवालात पूछे जा रहे थे तो उसी दौरान गलती से ट्रेलर की जगह किसी ने प्रोलर शब्द का इस्तेमाल कर दिया। जिसपर सभी हंसने लगे और फराह खान ने हंसते हुए कहा- "वाह प्रोलर, ट्रेलर और प्रोमो को मिलाकर नया शब्द बनाया है प्रोलर। बहुत ही अलग और नया शब्द है। चलिये हमने आज हैप्पी न्यू ईयर का प्रोलर ही लॉंच किया है।"
हैप्पी न्यू ईयर के इस प्रोलर लॉंच पर शाहरुख खान, फराह खान और बाकी पूरी टीम ने काफी मस्ती की। जैकी दादा ने तो शाहरुख खान की तारीफों के पुल ही बांध दिये और कहा कि शाहरुख बहुत अकेले हैं क्योंकि वो किंग हैं और किंग हमेशा अकेला ही होता है। जैकी श्रॉफ ने ये भी कहा कि शाहरुख को जहां पहुंचना था वो वहां पहुंच गये हैं और वहीं पर बने हुए हैं। बहुत ही कम लोग इस शिखर पर पहुंच पाते हैं।
ईवेंट के दौरान कुछ डांस परफॉर्मेंस भी हुईं और विशाल-शेखर जिन्होंने हैप्पी न्यू ईयर के गाने लिखे हैं ने भी एक बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। मनीष मल्होत्रा के डिजायन किये कपड़ों का एक रैंप वॉक भी हुआ जिसके शो स्टॉपर बने शाहरुख खान।


Click it and Unblock the Notifications
