ग्रैंड ईवेंट के साथ आए इंडियावाले- हैप्पी न्यू ईयर ट्रेलर लॉंच

शाहरुख खान को यूं ही लोग बादशाह शाहरुख नहीं बोलते और इसी बात का जीता जागता उदाहरण देखने को मिला हाल ही में हैप्पी न्यू ईयर फिल्म के ट्रेलर लॉंच पर। मुंबई के पांच सितारा होटल सहारा स्टार में रखे गये मेले में वो सारे इंतजाम थे जो कि आज तक किसी और एक्टर ने अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉंच तो छोड़िये फिल्म की सक्सेस पार्टी के दौरान भी नहीं किये होंगे। उसके बाद शाहरुख खान व बोमन इरानी की बेहतरीन होस्टिंग और स्टेज पर मनीष मल्होत्रा के डिजायनर कपड़ों का फैशन शो। लोगों ने तो बस दिल ही थाम लिया।

ईवेंट की शुरुआत हुई बोमन इरानी और शाहरुख खान की होस्टिंग से। बादशाह शाहरुख खान से बोमन ने कहा कि वो हमेशा देर से ही क्यों आते हैं और तब शाहरुख ने कहा कि आज हमारे लिए बहुत बड़ा दिन है और इस मौके पर मैं ये वादा करता हूं कि अबसे मैं देर से नहीं आऊंगा। उसके बाद बोमन और शाहरुख ने मिलकर दर्शकों का काफी मनरोंजन किया और फिर एक डांस टीम द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस दी गयी।

फिर मनीष मल्होत्रा के डिजायन किये गये कपड़ों का एक फैशन शो रखा गया जिसके शो स्टॉपर बने शाहरुख खान। रैंप पर दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन इरानी, फराह खान, सोनू सूद, जैकी श्रॉफ आदि ने भी वॉक किया। उसके बाद शाम का वो बेहतरीन पल आया जिसका सभी इंतजार कर रहे थे। हैप्पी न्यू ईयर का ट्रेलर लॉंच।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X