'दिलवाले' शाहरूख ने कमाए करोड़ों 'दिल'.. सलमान से लेकर रजनीकांत सब पीछे!

[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान ने बाढ़ से प्रभावित चेन्नई के लिए 1 करोड़ की रकम डोनेट किया है। इतना ही नहीं, बल्कि किंग खान ने अपनी आगामी फिल्म 'दिलवाले' का फर्स्ट डे कलेक्शन भी डोनेट करने की बात कही है। कोई शक नहीं कि दिलवाले का फर्स्ट डे कलेक्शन 30 करोड़ के आसपास तो जरूर रहेगा।

जहां पूरा देश चेन्नई के लिए दुआएं मांग रहा है, वहीं हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री भी किसी से पीछे नहीं है। उम्मीद है दिलवाले एक्टर के इस 'दिलवाले' कदम के बाद कई और सितारे भी इस काम में आगे बढ़ेंगे।

MUST READ: कंगना रनौत को मिल गया शाहरूख खान का साथ!

बहरहाल, चेन्नई की हालत से सभी वाकीफ हैं। ऐसे में कई दक्षिण के सुपरस्टार भी आगे आए हैं और लोगों की काफी मदद की है। जहां, सिद्धार्थ और राणा डुग्गुबाती जैसे सितारे ने आम लोगों की मदद के लिए कई मुहिम शुरू की, वहीं कई वरूण धवन, जैकलीन फर्नांडीस जैसे बॉलीवुड सितारों ने भी इस कैंपेन में इनका साथ दिया।

शाहरूख खान की प्रोडक्शन कंपनी ने रेड चिलीज ने सोमवार को ही प्रेस रिलीज जारी किया, जिसमें लिखा है कि 'बाढ़ प्रभावित चेन्नई के लिए रेड चिलीज इंटरटेनमेंट और 'दिलवाले' टीम 1 करोड़ की रकम मुख्यमंत्री पब्लिक रिलीफ फंड में डोनेट कर रहे हैं।' लेकिन फिर तुरंत ही यह खबर की सामने आ गई कि दिलवाले के पहले दिन की कमाई भी शाहरूख डोनेट कर रहे हैं।

यहां जानिए किन किन सितारों ने की चेन्नई की मदद-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X