TRAILER: शाहरूख- काजोल कमबैक + रोहित शेट्टी का एक्शन= दिलवाले
[बॉलीवुड न्यूज] शाहरूख खान की बहुप्रतीक्षित 'दिलवाले' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है.. आखिर सालों बाद एक साथ आ गए हैं - शाहरूख खान और काजोल।
फिल्म में शाहरूख, काजोल के साथ मुख्य किरदारों में दिखेंगे वरूण धवन और कृति सैनन। ट्रेलर की बात की जाए तो यह बेहतरीन है। एक्शन, रोमांस, रोमांच और कॉमेडी.. रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
शाहरूख -काजोल अपने किरदारों में बेस्ट हैं। वहीं, वरूण- शाहरूख कि भाई वाली केमिस्ट्री भी काफी अच्छी है। कुल मिलाकर दिसंबर में आपके लिए एक फुल इंटरटेनमेंट लिए फिल्म आ रही है- दिलवाले....
ट्रेलर देखें यहां- (नीचे दी तस्वीर पर क्लिक करें)
dilwale trailer shahrukh khan kajol rohit shetty varun dhawan kriti sanon दिलवाले शाहरूख खान काजोल रोहित शेट्टी वरूण धवन कृति सैनन


Click it and Unblock the Notifications





