Preview: 'दिलवाले' का नया 'एक्शन' ट्रेलर रिलीज.. सलमान खान ने किया प्रमोशन
[बॉलीवुड न्यूज] शाहरूख खान की बहुप्रतीक्षित 'दिलवाले' का Sneak प्रिव्यू आज रिलीज कर दिया गया है। यह फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है.. आखिर सालों बाद एक साथ आ गए हैं - शाहरूख खान और काजोल।
फिल्म में शाहरूख, काजोल के साथ मुख्य किरदारों में दिखेंगे वरूण धवन और कृति सैनन। इस प्रिव्यू की बात की जाए तो यह बेहतरीन है। फिल्म के ट्रेलर से अलग इसे शाहरूख- काजोल के रोमांस पर फोकस किया गया है।
बहरहाल, इस सारी खबर एक और बड़ी बात यह है कि इस प्रिव्यू को सलमान खान ने ट्विटर पर शेयर किया है। जी हां, सलमान खान दिलवाले का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं और उम्मीद है फैंस इससे काफी खुश होंगे।
SURPRISE: 'प्रेम रतन धन पायो' में किया गया 'दिलवाले' शाहरूख का प्रमोशन!
एक्शन, रोमांस, रोमांच और कॉमेडी.. रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शाहरूख -काजोल अपने किरदारों में बेस्ट हैं। वहीं, वरूण- शाहरूख कि भाई वाली केमिस्ट्री भी काफी अच्छी है। कुल मिलाकर दिसंबर में आपके लिए एक फुल इंटरटेनमेंट लिए फिल्म आ रही है- दिलवाले....
Sneak प्रिव्यू देखें यहां- (नीचे दी तस्वीर पर क्लिक करें)


Click it and Unblock the Notifications





