बजट तो बहुत बड़ी चीज मुझसे ना पूछिये इस बारे में- शाहरुख खान

आम आदमी की इतनी बड़ी जीत के बाद से हर तरफ आम आदमी की जीत की ही चर्चा हो रही है। लोगों को उम्मीद है कि इस बार बजट में भी आम आदमी को काफी राहत मिलेगी। अब आम आदमी की बात चली है तो शाहरुख खान के बारे में भी जान लेते हैं। उन्होंने भी अपना एक नया शो शुरु किया है एंड टीवी पर जिसके दर्शक और जिसमें भाग लेने वाले भी आम आदमी ही हैं। यहां तक कि इस सवाल जवाब वाले शो में सवाल पूछने वाले भी आम आदमी ही हैं।

हाल ही में शाहरुख खान से इस शो के दौरान हुई प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान बजट से उनकी उम्मीदों को लेकर सवाल पूछा गया जिसपर शाहरुख का जवाब कुछ यूं था- चीजों के दाम कितने बढ़ने चाहिए, प्रेट्रोल सस्ता होना चाहिए, लोगों की सुरक्षा के लिए क्या किया जाना चाहिए ये सब बहुत पेचीदा और बड़े सवाल है। इनके बारे में बात करना काफी बड़ी बात है। मुझ जैसे बेवकूफ एक्टर से आप इस तरह के सवाल ना पूछिये। इसका जवाब मैं नहीं दे सकता।

शाहरुख खान के इस शो को लेकर लोग बेहद उत्साहित हैं। शो का फॉरमेट कुछ ऐसा है कि शो में दो टीम होंगी और उनसे कुछ सवाल पूछे जाएंगे। सवाल पूछने वाले भी आम आदमी ही होंगे। शो से पहले देश भर के लोगों द्वारा कुछ सवाल रिकॉर्ड किये गये हैं और शो की टीम्स जिन लोगों को चुनेंगे वो लोग सवाल पूछेंगे। साथ ही कभी कभी कुछ सेलिब्रिटीज भी इस शो में आकर सवाल पूछेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X